फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers involved in the police crawling IS connection

शिक्षक के आईएस कनेक्शन को खंगालने में जुटी पुलिस 

Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers involved in the police crawling IS connection
क्राइम
आतंकी बनने से इंकार करने पर छात्र रवि पाल की हत्या के मामले में शुक्रवार को झूंसी पुलिस के साथ कई जांच एजेंसियों ने आरोपी शिक्षक इराफ उर्फ गुड्डू से घंटों पूछताछ कर उसकी गतिविधियों के बारे में भी पड़ताल शुरू कर दी। झूंसी पुलिस की हिरासत में जांच एजेंसियों ने शिक्षक से  कई शिफ्ट में उसके आतंकी संगठन आईएस से जुड़ाव के बारे में तमाम सवाल किए। बेटे की मौत से आहत पिता शुक्रवार को भी अपनी बात पर अड़े रहे। कहा, इराफ उसके बेटे को आतंकी बनाना चाह रहा था। उसके इनकार करने पर उसकी हत्या की गई है। अमर उजाला के 25 मार्च के अंक में आतंकी बनने से इंकार किया तो छात्र की हत्या शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया गया है और वह सक्रिय हो गईं हैं। लेकिन वे इस बारे में पूरी गोपनीयता बरत रही हैं। 
विज्ञापन


झूंसी पुलिस शुक्रवार सुबह मृत छात्र रवि पाल के घर पहुंची और उसके पिता बब्बू पाल से लगभग दो घंटे तक  विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ की। पुलिस के सामने छात्र के पिता बब्बू ने फिर अपना बयान दोहराया। बब्बू ने पुलिस को बताया कि शिक्षक इराफ अक्सर उसके बेटे को विदेश भेजकर आतंकी संगठन में शामिल कराने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन


यह बात उसने घरवालों के साथ अपने कई दोस्तों को भी बताई थी। आरोप लगाया कि शिक्षक का आईएस से कनेक्शन है। वह अकेले इस आतंकी संगठन से जुड़ा नहीं है बल्कि उसका एक करीबी रिश्तेदार भी इसमें शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने भी बब्बू पाल ने यह बात दोहराई। जिसके बाद जांच एजेंसियां और झूंसी पुलिस शिक्षक के आईएस कनेक्शन को खंगालने में जुटी हैं। इंस्पेक्टर झूंसी पीएन मिश्र का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शिक्षक से पूछताछ के बाद जो बात सामने आई है, उसकी गहनता छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र रवि पाल की हत्या के मामले में अब तक जितने भी बिंदु सामने आए हैं। उनकी गहनता से छानबीन की जा रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि छात्र की हत्या के पीछे असल वजह क्या है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
राजेश श्रीवास्तव, एसपी गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed