फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tavera arrested vicious sell the stolen out

चोरी की टवेरा बेंचने निकले शातिर गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 27 Feb 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
हंडिया (इलाहाबाद)। हंडिया के शुक्लपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने घेरेबंदी कर तीन वाहन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर एक टवेरा, एक पल्सर और पैशन प्रो बाइक बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे चोरी के वाहन को वाराणसी में बेंचने जा रहे थे।
विज्ञापन


हंडिया इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव और स्वॉट प्रभारी निशीकांत को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर चोरी की गाड़ियां बेंचने के लिए वाराणसी की ओर जा रहे है। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी की। पुलिस ने शुक्लपुर चौराहे के पास घेरेबंदी कर चेकिंग करने लगी। इसी बीच एक टवेरा पुलिस की घेरेबंदी देखकर पीछे पलटने लगी। उनके पीछे आ रही पल्सर और पैशन बाइक सवार युवक भी भागने लगे।
विज्ञापन


 इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर वारी सोरांव के विजय बहादुर सिंह और प्रतापगढ़ के कसेरूआ दुर्गागंज निवासी जितेंद्र कुमार को दबोच लिया। वाहन का कागज मांगने पर तीनों ने बताया कि वाहन चोरी के हैं। इसे लेकर वाराणसी बेंचने जा रहे थे। वाहन कहां चुराए हैं। इस बारे में वे पुलिस को कुछ नहीं बता पाए। स्वॉट प्रभारी निशीकांत ने बताया कि इस गिरोह का सरगना प्रतापगढ़ का है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed