फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tanker filled with kerosene bumped into the main entrance of the IAF in Bamrauli

बमरौली में वायुसेना के मुख्य द्वार से टकराया केरोसिन से भरा टैंकर

Sat, 08 Jul 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tanker filled with kerosene bumped into the main entrance of the IAF in Bamrauli
आॅयल टैंकर - फोटो : amar ujala
बमरौली स्थित मध्य वायु कमान के मुख्य द्वार में गुरुवार तड़के एक टैंकर अनियंत्रित होकर घुस गया। इससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि टैंकर में केरोसिन भरा हुआ था। मुख्य द्वार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद टैंकर चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तेज आवाज से वायुसेना स्टेशन में खलबली मच गई थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में तहकीकात की। पुलिस ने इस मामले में षड्यंत्र की संभावना से इनकार किया है।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह तकरीबन चार बजे वायु सेना मुख्य द्वार पर बने केबिन में सुरक्षा कर्मी बैठे हुए थे। उसी समय एक अनियंत्रित टैंकर सीधे आकर गेट से टकरा गया। तेज आवाज के कारण वायु सैनिक एलर्ट हो गए। जब तक वे बाहर आते, टैंकर चालक मौके से भाग निकला था। वायु सेना के वरिष्ठ अफसरों को तुरंत घटना की जानकारी दी गई। पुलिस को भी बुला लिया गया। टैंकर में केरोसिन भरा हुआ था। इस कारण वहां बड़ा हादसा हो सकता था। इस तथ्य को ध्यान में रखकर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धूमनगंज एके त्यागी ने बताया कि सहायक सुरक्षा अधिकारी वारंट अफसर श्याम नारायण पांडेय की ओर से तहरीर दी गई, जिसके बाद चित्रकूट कर्वी के रहने वाले चालक रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ट्रक में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई। फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने इस घटना के पीछे किसी षड्यंत्र की संभावना से इनकार करते हुए बताया है कि वायुसेना के अधिकारियों ने अपनी जांच कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed