{"_id":"57927b624f1c1b875fc4bb93","slug":"supply-agent-of-17-50-lakh-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई एजेंट से साढ़े सत्रह लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सप्लाई एजेंट से साढ़े सत्रह लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कारोबारियों से बकाया वसूली के बाद शुक्रवार रात कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे सप्लाई एजेंट से शाहगंज थाने से कुछ दूरी पर बदमाशों ने साढ़े सत्रह लाख रुपये लूट लिए। वह रिक्शा पर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने रोका और नगदी भरी अटैची लूटकर वापस थाने की तरफ भाग गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस फोर्स ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। आधी रात तक लुटेरों की तलाश की जा रही थी।
कानपुर में किदवई नगर निवासी प्रकाशचंद्र शर्मा नयागंज के दो किराना व्यापारियों शशि कुमार और भारत कुमार के लिए सप्लाई एजेंट का काम करता है। वह शुक्रवार शाम इलाहाबाद आया और कोतवाली इलाके के तमाम व्यापारियों से बकाया 17 लाख 50 हजार रुपये वसूले। नगदी को लाल रंग की अटैची में रखकर वह रात करीब दस बजे रिक्शा पर जंक्शन स्टेशन रवाना हुआ जहां शिवगंगा एक्सप्रेस में बैठकर वह कानपुर जाता।
रिक्शा शाहगंज थाने से कुछ दूर पर काटजू रोड स्थित समीरा होटल के सामने पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवक सामने आकर रुके। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उतरकर रिक्शा सवार प्रकाश को तमंचा सटाकर अटैची छीनी। फिर वह बाइक पर बैठ गया। बाइक मोड़कर बदमाश शाहगंज थाने की तरफ भाग गए। घबराए प्रकाश ने फोन पर व्यापारियों को बताया फिर 100 नंबर पर सूचना दी। शाहगंज थाने जाकर बताया तो पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची। एसपी सिटी राजेश यादव भी आ गए। समीरा होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो उसमें बदमाश नगदी भरी अटैची लूटकर बाइक पर भागते दिखे। हालांकि उनका हुलिया साफ नहीं नजर आया।