{"_id":"58a4b7f04f1c1b5833d86dcb","slug":"sucide-in-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओल्ड कैंट में फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओल्ड कैंट में फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड कैंट इलाके में फौजी भीमाराव की पत्नी ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। बुधवार भोर में फौजी ड्यूटी के बाद लौटा तो पत्नी को फंासी पर लटका देख शिवकुटी थाने में खबर दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के पीछे घरेलू कलह है।
आंध्र प्रदेश में विखाशापटनम जिले का भीमराव सेना में हवलदार है। इंस्पेक्टर पान सिंह ने बताया कि वह करीब ढाई साल से यहां इंजीनियरिंग रेजीमेंट में तैनात है। वह ओल्ड कैंट के त्रिवेणी विहार में परिवार सहित रहता है। परिवार में नौ और ग्यारह साल के दो बेटे और पत्नी सत्या (29) थी। भीमा राव मंगलवार शाम छह बजे नाइट ड्यूटी पर गया। बुधवार सुबह छह बजे ड्यूटी के बाद वह घर लौटा तो दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन पत्नी ने देर तक दरवाजा नहीं खोला।
फिर भीमा ने सो रहे बड़े बेटे को फोन किया तो उसने दरवाजा खोला। वह दूसरे कमरे में गया तो दरवाजा बंद था। उसे धक्का देकर खोला को पत्नी सत्या छत पर पंखे के हुक में बंधे दुपट्टे से फांसी पर लटकी दिखी। यह देख बेटे रोने लगे। खबर फैली तो दूसरे फौजी और उनके परिजन आ गए। शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे उतारकर सील किया। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने महिला के बेटे, पति और पड़ोसी फौजियों से बात की तो यह बात उभरकर सामने आई कि पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। सत्या खुद को पति से उपेक्षित महसूस करती थी। शायद इसी वजह से तनाव में आकर उसने मौत गले लगा ली।