फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   student strike university

गेट तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने भांजी लाठी

Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
student strike university
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर फोरम फॉर कैंपस डेमोक्रेसी के बैनर तले आंदोलनरत छात्रों पर बृहस्पतिवार को पुलिस के लाठीचार्ज से आक्रोश बढ़ गया। कार्यवाहक कुलपति के ज्ञापन लेने के लिए नहीं आने की वजह से गुस्साए छात्रों ने गेट तोड़ने की कोशिश की तब पुलिस तथा सुरक्षा कर्मियाें ने बल प्रयोग किया। लाठियों की चपेट में आने से कई छात्रों को गंभीर रूप से चोट पहुंची है। इससे छात्राें का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इससे नाराज जाबिर नामक छात्र ने आत्मदाह भी कर लिया। एडीएम सिटी और एसपी सिटी की माजूदगी में कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर केएस मिश्रा ने छात्रों को आश्वासन दिया कि सोमवार को उनकी वीसी से वार्ता कराई जाएगी। इसके बाद छात्र शांत तो हो गए लेकिन उन्होंने सभी मांगें नहीं माने जाने पर और तेज आंदोलन की चेतावनी दी। इस वजह से परिसर में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन



प्रवेश समिति को भंग करने, लाइब्रेरी से किताबें निर्गत करने समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर फोरम की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को छात्रों का जमावड़ा हुआ। पहले उन्होंने परिसर में जुलूस निकाला। इसके बाद उन्होंने दीक्षांत समारोह मैदान में सभा की। सभा के बाद तकरीबन दो बजे विद्यार्थी घेराव करने तथा ज्ञापन सौंपने के लिए कुलपति दफ्तर पहुंचे। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने छात्रों से वार्ता करने की कोशिश की। इसके विपरीत छात्र कार्यवाहक कुलपति से ही वार्ता करने पर अड़े थे लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


तकरीबन एक घंटे तक उनकी विश्वविद्यालय के अध्यापकों और अफसरों के साथ तीखी झड़प हुई। इससे नाराज छात्रों ने कुलपति दफ्तर के मुख्य चैनल पर हमला कर दिया तथा उसे तोड़ने की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस तथा सुरक्षा कर्मियों ने बल प्रयोग किया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज और भगदड़ में कई छात्रों को चोट लगी। इससे नाराज छात्र कुलपति दफ्तर पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तकरीबन साढ़े पांच बजे जाबिर ने आत्मदाह कर लिया। इसी बीच एडीएम सिटी, एसपी सिटी आदि अफसर भी पहुंच गए। फिर कार्यवाहक कुलपति को भी बुलाया गया। उन्होंने छात्रों से ज्ञापन लिया। साथ में छात्रों को आश्वासन दिया कि  सोमवार को कुलपति से उनकी वार्ता कराई जाएगी। इसके बाद छात्र वहां से चले गए लेकिन फोरम से जुड़े छात्रों ने चेतावनी दी कि कुलपति ने मांग नहीं मानी तो मंगलवार से और तेज आंदोलन होगा। आंदोलन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।


फोरम में शामिल संगठन
0 आइसा, भारतीय विद्याथी मोर्चा, दिशा छात्र संगठन, इंकलाबी छात्र मोर्चा, जनवादीी छात्र सभा।
000
फोरम की मांग
0 प्रवेश समिति भंग की जाए
0 प्रवेश परीक्षा में ऑफलाइन का विकल्प मिले
0 सभी विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा
0 नियमित कक्षाएं
0 लाइब्रेरी से स्नातक विद्यार्थियों को मिले पुस्तक
0 मेस में सब्सिडी युक्त मेस की सुविधा
0 परिसर में मारपीट करने वालों पर हो कार्रवाई
0 छेड़खानी पर रोकथाम के लिए हो उपाय
0 छात्राओं के लिए हो वाशरूम
0 परिसर में सब्सिडी युक्त कैंटीन
0 जरूरतमंद छात्रों को मिले छात्रवृत्ति

‘आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ है। वे गेट का चैनल तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस पर फोर्स ने उन्हें हटाने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की जरूरी हुई लेकिन लाठीचार्ज जैसी कोई बात नहीं हुई। आत्मदाह करने वाले छात्र को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।’
-प्रो.हर्ष कुमार, चीफ प्राक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed