फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student on the way to the commotion stopped , beaten , Bmbaji

छात्रा को रास्ते में रोका तो हंगामा, मारपीट, बमबाजी

Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Student on the way to the commotion stopped , beaten , Bmbaji
क्राइम - फोटो : demo
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह बाइक पर परीक्षा देने जा रही छात्रा को रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद वहां जमकर मारपीट के बाद बमबाजी हो गई। बम धमाके से खलबली मच गई। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। दोनों पक्षों को वहां से हटाया गया। पुलिस का कहना है कि बाइक टकराने पर झगड़ा हुआ लेकिन कुछ लोगों ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने उसे शादीशुदा युवक के साथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे का वाकया है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बाइक पर एक युवक के साथ परीक्षा देने जा रही थी तभी विश्वविद्यालय के यूनियन हाल के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उनके बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान बम भी पटके गए, जिससे खलबली मच गई। खबर पाकर इविवि के अधिकारियों के साथ ही कर्नलगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि छात्रा अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी तभी यूनियन हाल के पास दूसरी बाइक से टक्कर लग गई थी। इसी वजह से झगड़ा हो गया था। हालांकि पुलिस ने बमबाजी की  जानकारी से इनकार किया। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि छात्रा पति नहीं किसी और के साथ थी। परिजनों ने ही घेरकर रोका तो झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


शहर के मीरापुर इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मुहल्ले में हंगामा मच गया। पुलिस ने बताया कि इसमें एक पक्ष दिलीप यादव का है जो मीरापुर में रहते हैं जबकि दूसरे पक्ष के नितिन कनौजिया सदियापुर के रहने वाले हैं। इस घटना में क्रास एफआईआर लिखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed