फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student Ivivi president 's car bombing

इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष की गाड़ी पर बम से हमला

Tue, 21 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 21 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव उर्फ टिंकू की फारच्युनर गाड़ी पर सोमवार दोपहर सोहबतिया बाग पेट्रोल पंप के पास बम से हमला हुआ। बुलेट से आए दो बदमाश गाड़ी के पीछे बम मारने के बाद भाग निकले। हमले में छात्रसंघ अध्यक्ष की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बमबाजी और फायरिंग से खलबली मच गई। अध्यक्ष पुलिस अफसरों को सूचना दी। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव दोपहर अपने समर्थकों के साथ झूूंसी गाड़ी की सर्विसिंग कराने जा रहे थे। सोहबतिया बाग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि बुलेट से आए दो बदमाशों ने गाड़ी पर बम मारा। बम मारने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। अध्यक्ष ने हमलावरों को दौड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बमबाजी से पेट्रोल पंप के पास अफरातफरी मच गई। भूपेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस अफसरों को दी। जार्जटाउन पुलिस ने भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर औद्योगिक क्षेत्र के प्रशांत राय और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भूपेंद्र के मुताबिक प्रशांत दबंग किस्म का है।
विज्ञापन



प्रशांत ने कुछ दिन पहले भूपेंद्र के साथी को पीटा था लेकिन बाद में समझौता करा दिया गया था। कुछ दिन पहले प्रशांत ने दोबारा मारपीट की थी। भूपेंद्र का आरोप है कि इसी खुन्नस में हमला किया गया है। चर्चा है कि पुलिस ने एक आरोपी का पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed