फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stomach if the oxygen flow is low in the ICU

आईसीूयू में आक्सीजन का फ्लो कम होने पर हड़कंप

Sun, 12 Nov 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Stomach if the oxygen flow is low in the ICU
ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : ANI
एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग की आईसीयू में करीब आठ मिनट तक आक्सीजन की सप्लाई का फ्लो कम होने के कारण हड़कंप मच गया। उसमें भर्ती आधा दर्जन मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। मौजूद डाक्टरों के प्रयास से सप्लाई शुरू हुई तब जाकर मरीजों को राहत मिली। इस खबर पर प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल  ने देर रात अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात दस बजकर चालीस मिनट पर मेडिसिन आईसीयू में भर्ती छह मरीजों में से बेड नंबर सात के मरीज की हालत खराब होने लगी। वहां तैनात जूनियर डाक्टर ने मरीज के खांसने और उसकी हालत खराब देखी तो वह उसके पास गए और उपकरणों को चेक किया। मानीटर पर देखा कि आक्सीजन का फ्लो कम था। एक अन्य मरीज की आक्सीजन चेक की तो पता चला कि उसके मानीटर पर भी आक्सीजन का फ्लो कम हो गया है। उसी समय जूनियर डाक्टर एक सहयोगी के साथ आक्सीजन कंट्रोल रूम गए। यहां मौजूद तकनीशियन से आक्सीजन का फ्लो सही कराया। तब जाकर आईसीयू में मरीजों को पर्याप्त फ्लो के अनुसार आक्सीजन की व्यवस्था हो पाई।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ़डा. एसपी सिंह का कहना है कि खतरे की कोई बात नहीं थी। सिलेंडर  बदलने के दौरान करीब दो मिनट तक आक्सीजन का फ्लो कम हो जाता है। शनिवार देर रात सिलेंडर बदलने के कारण फ्लो कम होने की ्स्थिति करीब दो मिनट तक रही थी। उसके बाद फ्लो ठीक हो गया था। यह सब सामान्य प्रक्रिया के तहत है, जिसमें घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed