सरायममरेज में आठ वर्ष की मासूम से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायममरेज के एक किसान की आठ साल की बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। वह मंगलवार रात घर के बाहर सो रही थी। रात लगभग साढ़े नौ बजे बच्ची को बाहर सोते छोड़कर माता-पिता घर में खाना खाने चले गए। आधे घंटे बाद बाहर निकले तो देखा कि चारपाई पर बच्ची नहीं थी। बच्ची के गायब होने की खबर से गांव में खलबली मच गई। उसकी तलाश की जाने लगी। इसी बीच पता चला कि घर से लगभग सौ मीटर दूर बच्ची बाग में पड़ी है।
घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल में होश आने पर बच्ची ने बताया कि सोते समय उसे पड़ोस का आलोक पांडेय उठा ले गया था और उसके साथ जबरदस्ती की। सूचना पर सरायममरेज पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी डीसीएम चालक है और दो बच्चियों का पिता है।
आठ साल की बच्ची को सोते समय बाग में उठाकर ले जाने और रेप की बात सामने आई है। मामले की रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव, एसपी गंगापार।