फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldiers came home from the hospital ,

अस्पताल से घर पहुंचा सिपाही

Sat, 28 Mar 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 28 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कचहरी कांड में गोली लगने से घायल सिपाही अजय नागर अब नोएडा के फोर्टिस अस्पताल से मेरठ स्थित अपने घर पहुंच गया है, लेकिन उसके शरीर में फंसी गोली अभी तक नहीं निकली है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाले जाने को खतरा बताया है। इस कारण घायल सिपाही का आपरेशन नहीं किया है। अभी गोली का जख्म भी नहीं भरा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को सामान्य बताते हुए घर जाने की सलाह दी है। ड्रेसिंग के लिए सिपाही के परिजन उसे निजी कार से अस्पताल लाते हैं।
विज्ञापन


सिपाही अजय नागर के छोटे भाई अंकुश ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को अजय नागर की हालत में सुधार देखकर घर ले जाने की सलाह दी। इस पर सिपाही को मेरठ के गोविंदनगर स्थित घर लाया गया है। गोली का जख्म अभी पूरी तरह नहीं भर पाया है। जिसके चलते ड्रेसिंग के लिए उसे हर दूसरे दिन अस्पताल ले जाते हैं। अंकुश के मुताबिक अब भाई अजय की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 11 मार्च को जिला कचहरी वकील नबी अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने वाला दरोगा शैलेंद्र सिंह भागकर एसएसपी दफ्तर में घुस गया था। इसके बाद वकीलों की भीड़ ने जमकर बवाल काटा था। बवाल के दौरान ही कर्नलगंज थाने के ममफोर्डगंज चौकी पर तैनात सिपाही अजय नगर गोली लगने से घायल हो गया था। अजय के गले में गोली लगी थी। जो बाद में नीचे सरककर शरीर में फंस गई। जिसके चलते रामबाग स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने आपरेशन करने पर खतरा बताते हुए हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद घायल सिपाही को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। वहीं अजय के घर पहुंचने से घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन अब भी शरीर में गोली फंसी होने की फि क्र कर सिहर उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed