फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   So try to kill boyfriend 's infidelity

प्रेमी ने की बेवफाई तो जान देने की कोशिश

Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
So try to kill boyfriend 's infidelity
आत्महत्या
आशिक की बेवफाई से निराश होकर करेली इलाके की एक युवती ने शनिवार शाम नए पुल पर तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। इसमें नाकाम रहने पर वह पुल से कूदने जा रही थी तभी एक महिला ने पकड़ लिया। युवती ने कहा कि फरेबी प्रेमी ने गर्भवती होने के बाद उससे किनारा कर लिया। अब वह क्या करे और कहां जाए इसलिए वह मरने आई है। उसे किसी तरह घर भेजा गया।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे का वाकया है। नए यमुना पुल के फुटपाथ से गुजर रही महिला ने एक युवती को तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने कूदे की कोशिश करते देखा। ड्राइवरों की सतर्कता से वह ऐसा नहीं कर सकी तो यमुना में कूदने के इरादे से पुल की रेलिंग पर चढ़ने लगी। महिला ने उसे पीछे से पकड़कर खींचा तो वह चीखने लगी कि उसे मर जाने दिया जाए क्योंकि उसकी जिंदगी तबाह हो गई है। बहुत समझाने पर युवती ने बताया कि वह करेली इलाके की रहने वाली है।
विज्ञापन


अपने ही मुहल्ले के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तो प्रेमी से उससे कन्नी काटने लगा। वह फोन पर भी बात भी करने से कतराने लगा। युवती को समझ नहीं आया कि वह क्या करे। उसे लगा कि परिवार वालों को पता चलेगा तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा।  इसलिए उसने मरने का फैसला किया। महिला ने कंट्रोल रूम में फोन किया तो नैनी थाने से पुलिस पहुंची। युवती को उसके घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed