{"_id":"57814fd84f1c1bca497fa4fe","slug":"so-try-to-kill-boyfriend-s-infidelity","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने की बेवफाई तो जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने की बेवफाई तो जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशिक की बेवफाई से निराश होकर करेली इलाके की एक युवती ने शनिवार शाम नए पुल पर तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। इसमें नाकाम रहने पर वह पुल से कूदने जा रही थी तभी एक महिला ने पकड़ लिया। युवती ने कहा कि फरेबी प्रेमी ने गर्भवती होने के बाद उससे किनारा कर लिया। अब वह क्या करे और कहां जाए इसलिए वह मरने आई है। उसे किसी तरह घर भेजा गया।
शाम करीब चार बजे का वाकया है। नए यमुना पुल के फुटपाथ से गुजर रही महिला ने एक युवती को तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने कूदे की कोशिश करते देखा। ड्राइवरों की सतर्कता से वह ऐसा नहीं कर सकी तो यमुना में कूदने के इरादे से पुल की रेलिंग पर चढ़ने लगी। महिला ने उसे पीछे से पकड़कर खींचा तो वह चीखने लगी कि उसे मर जाने दिया जाए क्योंकि उसकी जिंदगी तबाह हो गई है। बहुत समझाने पर युवती ने बताया कि वह करेली इलाके की रहने वाली है।
अपने ही मुहल्ले के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तो प्रेमी से उससे कन्नी काटने लगा। वह फोन पर भी बात भी करने से कतराने लगा। युवती को समझ नहीं आया कि वह क्या करे। उसे लगा कि परिवार वालों को पता चलेगा तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा। इसलिए उसने मरने का फैसला किया। महिला ने कंट्रोल रूम में फोन किया तो नैनी थाने से पुलिस पहुंची। युवती को उसके घर पहुंचा दिया गया।