{"_id":"579fa92a4f1c1b5a7b2b987f","slug":"sleeping-car-the-family-was-thrashed-girl-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने सोए परिवार को रौंदा, बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने सोए परिवार को रौंदा, बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवा रोड के पास रविवार रात मिश्रा बांध के निकट बेकाबू कार ने घर के बाहर सो रहे एक परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। इस अनहोनी में सात साल की बालिका की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता और दो बहनों को गंभीर चोट पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे कार ड्राइवर और उसके भाई को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
उमरी तालुका गांव के मोहम्मद इस्लाम रविवार रात बिजली गुल होने की वजह से परिवार सहित घर के बाहर चारपाई पर सोया था। देर रात करीब 11 बजे शहर की ओर जा रही एक कार बेकाबू होकर सड़क से करीब 30 मीटर के फासले में सोए परिवार को रौंदते हुए झाड़ियों में जा घुसी।
इस्लाम (42), उसकी पत्नी गुड़िया (40), बेटियां नाजनीन (7), यास्मीन (4), भतीजी चांद बानो (22) कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर आए तो इस्लाम को पत्नी-बेटियों समेत लहलुहान पड़ा देखा। सात साल की नाजनीन ने दम तोड़ दिया। उसकी मां गुड़िया का पैर टूटा था। दोनों बहनों के हाथ टूटे और शरीर पर चोट पहुंची। लोगों ने कार से निकलकर भाग रहे ड्राइवर सुंदरलाल को उसके भाई समेत पकड़कर पीट दिया। कौंधियारा पुलिस ने आकर उन दोनों को हिरासत में लिया। कार भी सीज कर दी।
विज्ञापन
भीड़ से पिटे कार ड्राइवर सुंदरलाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ कार में शहर की तरफ जा रहा था। मिश्रा बांध के पास पहुंचा तो सामने से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक को साइड देते समय अचानक सामने एक गाय आ गई जिसे बचाने की कोशिश में कार असंतुलित होकर तेज रफ्तार में सड़क किनारे चली गई जिससे यह हादसा हो गया। कौंधियारा थाने में कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।