फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slapping friend killed in salon

थप्पड़ मारने पर सैलून में दोस्त को मार डाला

Sun, 11 Oct 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Slapping friend killed in salon
इलाहाबाद। कर्नलगंज इलाके में प्रयाग रेलवे स्टेशन के पास सैलून में काम करने वाले युवक ने शुक्रवार रात चाकू से गला रेतकर अपने साथी की हत्या कर दी। सैलून में किसी बात पर झगड़े के बाद उसने थप्पड़ मारने पर गुस्से में आकर यह वारदात कर डाली। कत्ल के बाद उसने सैलून मालिक को फोन से बता भी दिया कि उसने साथी को मार डाला है। मालिक से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने सैलून से लाश बरामद की। घटना के बाद फरार युवक के जौनपुर स्थित घर में पुलिस ने छापा मारा मगर वह नहीं मिला। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसके पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सादियाबाद मुहल्ले में रहने वाले मुश्ताक ने प्रयाग रेलवे स्टेशन के पास किराए पर सैलून खोल रखा है। उसके सैलून में थरवई के कुसुंगुर गांव का मोहम्मद एजाज (22) और जौनपुर के मड़ियाहूं इलाके का मोहम्मद (23) काम करते थे। शुक्रवार को मुश्ताक किसी शादी समारोह में भदोही चला गया तो सैलून में एजाज और मोहम्मद ही थे। रात में मोहम्मद ने मालिक मुश्ताक को फोन किया और कहा कि उसने एजाज को मार डाला है।
विज्ञापन


उसकी यह बात सुनकर मुश्ताक सन्न रह गया। उसने फिर पूछा कि किसे मार डाले हो और क्यों? इस पर मोहम्मद ने कहा कि जरा सी बात पर एजाज से उसका झगड़ा हो गया। गालीगलौज होने लगी तो एजाज ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। उसने भी चांटे मारे। फिर गुस्से में उसने चाकू से एजाज के गले पर वार कर दिया। इतना बताकर मोहम्मद ने फोन काट दिया। घबराए मुश्ताक ने अपने घर में खबर दी तो परिवार के लोग वहां गए। सैलून में एजाज की लाश थी। फर्श पर काफी खून बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो कर्नलगंज थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर के साथ सीओ वीरेंद्र कुमार सैलून पहुंच गए। पुलिस ने मालिक मुश्ताक से पूछताछ के बाद एजाज का शव पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। एजाज के चचेरे भाई ने मोहम्मद के खिलाफ हत्या का केस लिखाया है। उसकी तलाश में छापे मारे गए मगर वह मिला नहीं। उधर, एजाज के कत्ल से उसके घर में मातम छा गया है। तीन भाइयों में बड़े एजाज का पिता मोहम्मद शरीफ सऊदी अरब में काम करता है। वह तीन रोज पहले घर गया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसने सैलून से ही फोनकर मां मोमिना बेगम से बात की थी। मां से कहा था कि शनिवार को वह घर आएगा मगर उसकी बजाय दोपहर में मौत की खबर पहुंची। मुश्ताक समेत सभी जानने वाले हतप्रभ हैं कि दोस्ती के बावजूद मोहम्मद ने जरा सी बात पर एजाज का खून कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed