फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sister picked up a scarf hanging from the student

बहन के दुपट्टे से छात्र ने लगा ली फांसी 

Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sister picked up a scarf hanging from the student
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
शिवकुटी में बृहस्पतिवार सुबह इंटर के छात्र अमित मिश्र (17) ने बहन के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोपहर में ममेरा भाई आशीष कोचिंग से लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो अमित लटक रहा था। वह चीख पड़ा। शोरगुल सुनकर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को उतारा और चीरघर भेज दिया। देरशाम खबर पाकर छात्र के घरवाले भी आ गए। छात्र के खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद में कोतवाली के सौरमऊ इलाके के निवासी नेम प्रकाश मिश्र किराना कारोबारी हैं। उनका बेटा अमित मिश्र ईश्वर शरण इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। वह बड़ी बहन जो बीएससी की छात्रा है और मामा के बेटे आशीष पांडेय के साथ शिवकुटी में किराए पर रहता था। तीन दिन पहले बहन गांव चली गई थी। आशीष और अमित ही यहां थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आशीष आईएएस की कोचिंग के लिए कमरे से निकला तो अमित सो रहा था। उसने अमित को जगाया भी नहीं।

विज्ञापन

 

दोपहर में लगभग डेढ़ बजे आशीष घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद देखा। खिड़की से देखा तो अमित फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने लोहे की चौखट में बहन के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। चौकी प्रभारी नारायणी आश्रम विजय विक्रम सिंह पहुंचे और शव नीचे उतरवाया। अमित की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से नेम प्रकाश और सावित्री का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed