फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sister-in -law was killed in the love

साली से इश्क में किया था ससुर का कत्ल

Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sister-in -law was killed in the love
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शंकरगढ़ इलाके में आठ जुलाई की रात ट्यूबवेल के बाहर सो रहे किसान अशोक सिंह की फावड़े से काटकर हत्या कर उनके ही दामाद ने साली के इश्क में की थी। हत्या के बाद अशोक के दामाद त्रिभुवन ने मनगढ़ंत कहानी रचकर अपने गुनाह पर परदा डालने के लिए हल्ला मचाया। गांव और घरवालों को बताया कि वह रात में शौच के लिए गया था।
विज्ञापन


लौटने पर देखा कि दो अज्ञात युवक ससुर पर फावड़े से हमला कर रहे हैं। वह घटना के बाद घर पहुंचकर ससुर अशोक की हत्या किए जाने की जानकारी दी, लेकिन कुछ कदम की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी नहीं गया। फिर उसने गांव पहुंचकर सूचना दी तो लोगों दामाद त्रिभुवन पर शक हुआ। लोगों की शंका तब और पुख्ता हो गई जब खोजी कुत्ता घटनास्थल को सूंघने के बाद त्रिभुवन को देखकर भौंकने लगा, लेकिन उस समय घरवालों के दबाव में पुलिस ने त्रिभुवन को छोड़ दिया था। बाद में एसओ शंकरगढ़ ने गहराई से छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ससुर के हत्या के आरोपी त्रिभुवन सिंह को एसओ शंकरगढ़ संतोष कुमार शर्मा ने सिपाही आरिफ खान और गामा यादव के साथ घेरेबंदी कर मवैया मोड़ नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। एसपी यमुनापार अशोक कुमार राय ने पत्र प्रतिनिधियों को बताया कि किसान अशोक सिंह की हत्या उसके दामाद त्रिभुवन सिंह ने ही फावडे़ से काटकर की थी। वह साली के इश्क में फंसा था। वह साली से दूसरी शादी करने की फिराक में था। इस बात की जानकारी होने पर अशोक सिंह ने विरोध किया और अपनी बेटी की शादी तय कर दी, जिसके बाद दामाद त्रिभुवन ने दूसरी शादी की राह में रोड़ा बन रहे ससुर को रास्ते से हटाने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत आठ-नौ जुलाई की रात उसने सास और पत्नी को गांव भेज दिया। रात में मौका पाकर ट्यूबवेल पर सो रहे ससुर को फावड़े से काट डाला। पुलिस को उस पर शक था, लेकिन मृतक की पत्नी और बेटियां त्रिभुवन को आरोपी नहीं मान रही थीं, जिसके चलते पुलिस ने उसे छोड़ दिया, लेकिन गहराई से छानबीन के बाद सच्चाई सामने आ गई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी त्रिभुवन ने बताया कि हत्या के बाद उसने प्रेमिका साली को हत्या की बात बता दी थी। उसे भरोसा दिया था कि कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा तो उससे शादी कर लेगा। उससे पहले शंकरगढ़ पुलिस ने दबोच लिया। एसओ संतोष शर्मा ने बताया कि त्रिभुवन ने पूछताछ में कबूला कि उसने साली से चुपके से मंदिर में शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed