फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shuats vc cbi investigation

शुआट्स कुलपति के खिलाफ मामलों की सीबीआई जांच के आदेश

Wed, 17 Oct 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shuats vc cbi investigation
cbi
शुआट्स कुलपति आरबी लाल के खिलाफ दर्ज मामलों की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शासन की संस्तुति पर सिविल लाइंस में दर्ज एक्सिस बैंक घोटाले और मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी याचिकाओं के मामलों के दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए गए। जांच कर रही सीबीआई टीम ने इलाहाबाद पुलिस से एफआईआर की कॉपी अंग्रेजी में उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


शुआट्स कुलपति आरबी लाल समेत अन्य के खिलाफ सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक घोटाले की एफआईआर 2017 में दर्ज हुई थी। इस मामले में शुआट्स कुलपति आरबी लाल, एसबी लाल, एके लॉरेंस, बरनवास एस लाल, राबिन एल प्रसाद, स्टीफन दास तथा एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। विश्वविद्यालय के लोगों के अलावा एक्सिस बैंक के कई कर्मचारियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल है। इसके अलावा कैंट थाने में आरबी लाल और दो वकीलों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया था कि दो दर्जन से अधिक मामलों में मृत व्यक्तियों के नाम पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गईं और कई मामलों में एकपक्षीय आदेश प्राप्त कर इनका अपने फायदे के लिए इस्तेमाल लिया गया। इसकी विवेचना सबसे पहले इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार अवस्थी ने की। बाद में उनका स्थानांतरण हो गया। दो और इंस्पेक्टर ने विवेचना की। कुछ समय पहले एसएसपी ने इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस और कैंट में दर्ज मामलों की जांच शासन ने 12 सितंबर को सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने जांच शुरू करने से पहले इलाहाबाद के दोनों थानों से पूरे दस्तावेज मंगाए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जो एफआईआर सौंपी थी, वह हिंदी में थी। सीबीआई की जांच टीम ने पांच अक्टूबर को पत्र भेजकर दोनों मामलों की एफआईआर अंग्रेजी में उपलब्ध कराने को कहा है। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद सीबीआई की टीम शहर आकर जांच शुरू कर देगी। इस मामले में भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच का आदेश शुआट्स की जीत : प्रवक्ता
शुआट्स के प्रवक्ता एसबी सिंह और परवेज अख्तर अंसारी ने बताया है कि सीबीआई जांच का आदेश विश्वविद्यालय की जीत है। विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों ने राज्यपाल से मिलकर बताया था कि कुछ लोग विश्वविद्यालय के विरुद्ध षड्यंत्र कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार एफआईआर और उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। राज्यपाल से गुजारिश की गई थी कि शुआट्स कुलपति समेत अन्य के खिलाफ जितने मामले हैं, उनकी जांच सीबीआई या सीबीसीआईडी को सौंप दिया जाए। दोनों प्रवक्ताओं ने बताया कि शुआट्स के प्रार्थनापत्र पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई के लिए कहा था। राज्यपाल के पत्र के बाद ही शासन ने इस मामले को सीबीआई को सौंपा है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को को यकीन है कि अब उनके साथ न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed