फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shastri bridge over women lawyer, protest against protest

शास्त्री पुल पर महिला वकील से मारपीट, विरोध में चक्काजाम

Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shastri bridge over women lawyer, protest against protest
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
झूंसी में शास्त्री पुल पर स्कूटी से कचहरी जा रही महिला अधिवक्ता पर बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि अधिवक्ता को पुल से नीचे फेंकने की भी कोशिश की। गुजर रहे अन्य अधिवक्ताओं ने उनकी जान बचाई और पुल पर ही चक्काजाम जाम कर दिया, जिससे काफी देर यातायात ठप रहा। मामले मेें महिला सभासद के पति और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। दूसरे पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन


कटका गांव निवासी विजयशंकर कुशवाहा की बेटी सरिता कचहरी में अधिवक्ता हैं। वह गांव में ही स्वंयसेवी संस्था भी संचालित करती हैं। शुक्रवार सुबह तकरीबन दस बजे वह स्कूटी से शास्त्री पुल पर पहुंचीं। आरेाप है कि तभी आए हमलावरों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। साथ ही नदी में फेंकने की भी कोशिश की। हालांकि गुजर रहे साथी अधिवक्ताओं के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। आरोप है कि अधिवक्ता से 2500 रुपये भी छीन लिए गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुल पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर चक्काजाम समाप्त कराया। बाद में अधिवक्ता की तहरीर पर महिला सभासद के पति महेंद्र कुशवाहा और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर, आरोपी महिला सभासद के पति महेंद्र ने आरोपों को झूठा बताया है। कहा कि वह बृहस्पतिवार रात ही परिवार समेत रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली में हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर जाम के दौरान शास्त्री पुल पर यातायात भी ठप रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



नगर पंचायत झूंसी के वार्ड नंबर आठ की महिला सभासद आरती कुशवाहा के पति महेंद्र और महिला अधिवक्ता सरिता के बीच पिछले कई दिनों से रार चल रही है। विवाद गांव के रास्ते पर बिजली का पोल लगाने को लेकर है। एक पक्ष सार्वजनिक रास्ता बताकर पोल लगवाना चाह रहा है तो दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। दो दिन पहले महेंद्र ने सरिता व उनके परिजनों के खिलाफ घर पर चढ़कर मारपीट व गालीगलौज का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed