{"_id":"571a89364f1c1bfa248b4722","slug":"shahbaz-was-beaten-several-times-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भी कई बार पीटा गया था शहबाज को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले भी कई बार पीटा गया था शहबाज को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईयू के दरोगा मोहम्मद सलीम के बेटे बीए के छात्र शहबाज खान और स्थानीय युवकों के बीच पिछले एक महीने में तीन बार मारपीट हो चुकी थी। सभी छात्रों को यह पता था। पिछले तीन रोज में ही दो बार उनके बीच झगड़ा हो चुका था। एक शादी समारोह में भी उनके बीच कहासुनी हुई थी। मगर किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि छात्रों के बीच का यह झगड़ा कत्ल और खूनखराबा में तब्दील हो जाएगा।
महेवा मेंलॉज के कमरे के भीतर शुक्रवार दोपहर ईसीसी में बीए दूसरे वर्ष के छात्र शहबाज खान और उसके सहपाठी समीर पर चाकुओं से हमले ने छात्रों को स्तब्ध कर दिया है। शहबाज की चाकू मारकर हत्या की खबर फैली तो बड़ी संख्या में उसके दोस्त और छात्र पहले जीवन ज्योति हॉस्पिटल फिर एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए। सब गम और गुस्से में थे। बड़ा भाई शहबाज खान तो लगातार रो-कलप रहा था।
शाम तक वाराणसी से तमाम रिश्तेदार भी आ गए। वे गम में डूबे और सदमे में थे। शहबाज के दोस्तों और लॉज में साथ रहने वाले छात्रों ने बताया कि महेवा पश्चिम पट्टी में ही रहने वाले फैज से उसकी दोस्ती थी। फिर उनके बीच खटास आ गई। इधर एक एक महीने के दौरान उनके बीच तीन बार मारपीट हो चुकी थी। एक दोस्त इरशाद ने बताया कि पिछले महीन उनके बीच डांडी में झगड़ा हुआ था। तीन रोज पहले वे शहर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां भी फैज और शहबाज के बीच तीखी झड़प हुई थी। बुधवार रात खान चौराहे पर फैज की फर्नीचर शॉप के बाहर भी उनके बीच मारपीट हो गई थी। तब किसी तरह झगड़ा शांत किया गया था। मगर फैज और उसके दोस्त यूं शहबाज की हत्या कर सकते हैं, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन
लॉज के भीतर बीए दूसरे वर्ष के छात्र शहबाज की हत्या और उसके दोस्त समीर को चाकू से गंभीर घायल करने की घटना के पीछे असल वजह क्या है? यह रहस्य बना है। दोस्तों ने पुलिस से कहा है कि फैज ने शहबाज से 15 हजार रुपये लिए थे। उसी पैसों के लिए फैज और शहबाज के बीच रंजिश हो गई थी। मगर पुलिस को दोस्तों से कुछ और भी जानकारी मिली है जिससे शक है कि कत्ल की वजह कुछ और है।