{"_id":"fe8c1742226d222aafef1d4f7a6ac4ba","slug":"seven-year-old-girl-with-a-monstrous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बालिका के साथ की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की बालिका के साथ की हैवानियत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
18 साल के युवक ने शुक्रवार रात पड़ोसी परिवार की सात साल की बालिका को बहाने से अपने घर ले जाकर रेप किया। जबरदस्ती से घायल बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिवार के लोग सन्न रह गए। आरोपी के परिवार के लोगों ने सुलह की कोशिश की लेकिन बालिका के पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर पीड़ित को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है।
सोरांव इलाके में यह घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। सात साल की बालिका रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला नटवा पटेल उसे बिस्किट देने के बहाने बुलाकर अपने घर के एक सुनसान कमरे में ले गया। हवस में अंधे युवक ने लड़की का मुंह दबाकर बलात्कार किया। उसे धमकी दी कि किसी से बताया तो मार डालेगा। लहूलुहान बालिका की दास्तां सुनकर भड़के परिजनों ने आरोपी नटवा पटेल के घर जाकर शिकायत की तो वे सुलह-समझौते का प्रयास करने लगे। मगर ऐसी घिनौनी घटना से नाराज पीड़ित बालिका के परिजनों ने सुबह सोरांव थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है।