{"_id":"5c115e4cbdec224184550801","slug":"seven-dead-bodies-sent-to-nanded-by-boat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव हादसा: विमान से नांदेड भेजे गए सात शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाव हादसा: विमान से नांदेड भेजे गए सात शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
उफान पर बह रही यमुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाव हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों के शव बुधवार को महाराष्ट्र से आए विशेष विमान से नांदेड भेजे गए। सीएमओ ने सभी शवों का मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में केमिकल ट्रीटमेंट (इंबार्मिंग) कराया। शवों को ताबूत में रखकर एंबुलेंस से बम्हरौली एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। वहां डीएम नांदेड के प्रतिनिधि ने औपचारिकताएं पूरी कर शव अपनी सुपुर्दगी में लिए।
सोमवार को हुए नाव हादसे में जान गंवाने वालों का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। अधिकांश के परिजन यहां नहीं पहुंच सके। सभी सात शव एक साथ ले जाने में भी दिक्कत थी। इस संबंध में डीएम सुहास एलवाई से नांदेड डीएम ने वार्ता की। डीएम के निर्देश पर शव खराब न हों, इसलिए सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ बाजपेयी ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह से वार्ता कर एनाटमी विभाग के डॉ. बादल सिंह से मुलाकात की। एनाटमी विभाग में बुधवार को चिकित्सकों की टीम ने सभी शवों का केमिकल ट्रीटमेंट(इंबार्मिंग) किया गया। शाम करीब चार बजे ताबूत में रखे शव लेकर विमान ने नांदेड के लिए उड़ान भरी।
मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में एमबीबीएस छात्रों के लिए शवों को संरक्षित किए जाने का काम किया जाता है। हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों का एक साथ केमिकल ट्रीटमेंट (इंबार्मिंग) करने का काम यहां पहली बार किया गया।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले
नाव हादसे में जान गंवाने वालों के नाम इस प्रकार हैं भागाबाई, राधाबाई, लक्ष्मीबाई, दिगंबर, भोजराज, बालाजी एवं देवीदास। सभी महाराष्ट्र के नांदेड निवासी बताए गए हैं।