फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Serried Prdhanpti toll on demand , assault and firing

टोल टैक्स मांगने पर भिड़े प्रधानपति, मारपीट और फायरिंग 

Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
हंडिया में टेला गांव गंगा पांटून पुल पर शुक्रवार सुबह टोल टैक्स मांगने पर प्रधानपति ने समर्थकों के साथ जमकर बवाल किया। टोल कर्मचारियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। प्रधानपति और उनके समर्थकों ने लगभग छह राउंड फायरिंग भी की। गोली चलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर हंडिया पुलिस पहुंची। पुलिस ने कर्मचारी और एक अन्य युवक की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया है। 
विज्ञापन


टेला गांव में गंगा नंदी पर पांटून पुल बना है। इस पर टोल वसूलने का ठेका विवेक उपाध्याय का है। पुल से गुजरने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों से दस से बीस रुपये तक शुल्क लिया जाता है। शुक्रवार सुबह टेला गांव की प्रधान ऊषा मिश्रा के पति ब्रह्मदीन मिश्र अपने तीन समर्थकों के साथ कार से पुल पर पहुंचे। टोल कर्मचारी शंभूनाथ विश्वकर्मा ने प्रधानपति से शुल्क मांगा तो वह भड़क गए। बाहर निकलकर कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे। यह सुनकर कर्मचारी मुकेश मौर्या भी आ गया। विवाद बढ़ा तो प्रधानपति और उनके समर्थक कर्मचारियों को पीटने लगे।

विज्ञापन

आरोप है कि वे 5200 रुपये नगद और 3500 की पर्ची भी लूट ले गए। पुल के पास बवाल होते देख गांव का ही मो. अबरार पहुंचा तो प्रधानपति उस पर भी भड़क गए। उसे भी पीटा गया। इसके बाद ताबड़तोड़ छह बार फायरिंग भी की गई। फायरिंग से टोल टैक्स के पास भगदड़ मच गई। सूचना पर हंडिया पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किए। बगल में स्थित हनुमान मंदिर की दीवार में गोली धंसने का निशान भी था। पुलिस ने मुकेश मौर्या की तहरीर पर ब्रह्मदीन के खिलाफ लूट, मारपीट और अबरार की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अबरार का आरोप है कि प्रधानपति उनसे चुनाव के दौरान से ही वोट न देने पर खुन्नस रखे हुए थे। हंडिया पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। वहीं आरोपी प्रधानपति का कहना है कि होली के एक दिन पहले और एक दिन बाद पुल पर सालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता रहा है, जिसके चलते जबरन वसूली का विरोध करने पर कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed