{"_id":"582778cc4f1c1b4709b37a46","slug":"scuti-injured-in-the-collision-of-a-car-and-killed-shopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और स्क्ूटी की टक्कर में घायल दुकानदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और स्क्ूटी की टक्कर में घायल दुकानदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज में शुक्रवार रात साइंस फैकल्टी के सामने कार और स्कूटी की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रामबाग स्थित निजी अस्पताल में देररात इलाज के दौरान घायल सुजीत कुमार (20) की मौत हो गई। वह दुकानदार था।
कटरा में यादव गली का रहने वाला सुजीत कुमार विश्वविद्यालय चौराहे पर स्टेशनरी शॉप चलाता था। पिता की मौत के बाद उस पर मां धन्ना देवी और दो बहनों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। शुक्रवार रात सुजीत मोहल्ले के अपने दोस्त अनुराग के साथ एक शादी में गया थे। रात में लौटते समय साइंस फैकल्टी के सामने बेकाबू कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अनुराग, सुजीत और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कर्नलगंज पुलिस ने तीनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। खबर पाकर पहुंचे सुजीत के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुजीत की मौत से मां बहनों का रोकर बुरा हाल है। अनुराग की हालत नाजुक बनी है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी ने बताया सुजीत की मौत हो गई है। तीसरे घायल के बारे अभी कुछ नहीं पता चला है। उसका इलाज चल रहा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।