{"_id":"5b37d4644f1c1b2b428b7943","slug":"sahil-could-not-get-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल तो नहीं मिला चल बसा बड़ा भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहिल तो नहीं मिला चल बसा बड़ा भाई
Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Link Copied
पहले से ही एक बेटे के दूर हो जाने का गम सह रहे परिवार पर दोहरा वज्रपात हो गया। चार दिन पहले नैनी के अरैल घाट में यमुना में डूबे साहिल का कोई पता चल न पाने से उसका बड़ा भाई हसनैन सदमे में था। बीमारी से शनिवार को उसकी मौत हो गई। अरैल घाट पर 26 जून को पिकनिक मनाने गए करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले मो. शाकिब (16) पुत्र शान मोहम्मद, इरफान (16) पुत्र शब्बीर और साहिल (15) पुत्र मो. ताज नदी में बह गए थे। शाकिब और इरफान का शव गोताखोरों ने तलाश लिया था, लेकिन साहिल को तलाशने में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली। इधर साहिल की कोई खबर न मिलने से उसका बड़ा भाई हसनैन (17) सदमे में चल रहा था। शुक्रवार की शाम हसनैन को बुखार हुआ तो वो पड़ोस के डॉक्टर से दवा ले आया। शनिवार की सुबह करीब दस बजे जब उसकी तबियत अधिक बिगड़ गई तो परिजन उसे काल्विन अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे कहीं और ले जाने को कहा। परिजन उसे नाजरेथ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हसनैन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। यमुना में डूबे साहिल का कोई पता नहीं चला है। अब हसनैन की मौत के बाद परिवार पर दोहरा वज्रपात हुआ। रात में हसनैन को गमगीन माहौल में काला डांडा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।