फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rob fall

आरओबी का गार्डर गिरा, ऑटो चालक जख्मी

Thu, 01 Mar 2018 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Mar 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
rob fall
क्राइम
लाउदर रोड पर रामबाग से कुलभास्कर आश्रम के बीच जीआईसी के सामने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का गार्डर गिर जाने से एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। चालक संतोष जायसवाल और उसके साथी को भी चोट आई है। गार्डर गिरते ही अफरातफरी मच गई। ऑटो पर बैठी सवारी चिल्लाने लगीं। इस दौरान बाल-बाल बचे कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


रामबाग आरओबी सड़क के बीचोंबीच बन रहा है। सड़क के दोनों किनारों की नालियों को पाटकर दो और चारपहिया वाहनों के लिए रास्ता बनाया गया है। इस रास्ते से चलना खतरे से खाली नहीं है। सेतु निगम की ओर से खोले गए रास्ते में आए दिन स्लैब, गार्डर और राड गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। रोज ही हंगामा होता है। 
विज्ञापन


इस रास्ते के दोनों किनारों पर सेतु निगम के लोगों की ओर से गार्ड लगाकर आने-जाने वालों को बीच-बीच में रोककर चेतावनी दी जाती रहती है। इस बीच काम चलता रहता है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट हेड का कहना है कि दोनों किनारे पर लगे गार्ड जब गार्डर आदि बदलने के समय रास्ते से गुजर रहे वाहनों को रोकते हैं तो दोपहिया वाहन और दूसरे वाहन तो रुक जाते हैं परंतु ऑटो चालक गार्डों को दरकिनार कर आगे बढ़ जाते हैं। वह गार्डों से झगड़ा भी करते हैं। सेतु निगम के इंजीनियर एवं प्रोजेक्ट हेड सतीश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिस समय गार्डर गिरा, उस समय भी गार्ड ऑटो चालक को रोक रहे थे परंतु वह जबरदस्ती कर उस जगह पहुंच गया। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त ऑटो की मरम्मत के लिए पैसे दे दिए गए हैं, घायलों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed