{"_id":"5849b0574f1c1b9b1944a1a9","slug":"roadways-bus-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक जा रहे चौकीदार की रोडवेज बस से कुचल मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक जा रहे चौकीदार की रोडवेज बस से कुचल मौत
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार इलाके में बारा क्षेत्र के रिंगवा मोड़ पर रोडवेज बस से कुचलकर चौकीदार संतलाल की मौत हो गई। वह पैसों की खातिर साइकिल पर बैंक जा रहा था तभी दुर्घटना हो गई। बस छोड़कर चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने बस सीज कर दी है।
उमापुर का रहने वाला संत लाल (65) बारा थाने में चौकीदार था। वह दोपहर में पैसे लेने की खातिर साइकिल पर ग्रामीण बैंक जा रहा था। रास्ते में रिंगवा मोड़ पर इलाहाबाद से शंकरगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से संत लाल की साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल से गिरे संतलाल को कुचलते बस आगे निकल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस का पीछा किया तो कुछ दूर पर गाड़ी से उतर ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। दुखद खबर पाकर परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार वहां पहुंच गए। संतलाल के तीन बेटे हैं मिश्रीलाल, गुलाब और राजेश। गुलाब भी चौकीदारी करता है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।