फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rickshaw driver killed drink poison

रिक्शा चालक को जहर पिलाकर मार डाला

Sat, 18 Apr 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा के रहने वाले रिक्शा चालक ननकऊ उर्फ देहाती (50) को जहर पिलाकर बृहस्पतिवार रात घर के बाहर फेंक दिया गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई तो परिजनों ने पुलिस को खबर दी। ननकऊ के मुंह से खून और झाग निकल रहा था। जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका को देखते हुए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


ननकऊ मूलरूप से थरवई के तिलहानपुर गांव का रहने वाला था। वह करीब छह माह से नीवा में अपने ससुराल में टिका हुआ था। गुजर बसर के लिए वह कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा में रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार को भी वह रोज की तरह काम पर निकला था। देर रात उसको कुछ लोग लेकर आए और घर के पास फेंक कर चले गए। खबर पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे तो मुंह से खून और झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


आशंका जताई गई कि उसे जहर पिला दिया गया है। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने खबर धूमनगंज थाने की पुलिस को दी। परिवार में पत्नी सावित्री देवी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। बड़े भाई जगलाल पोस्टमार्टम कराने पहुंचे थे। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस भी अब तक ननकऊ को जहर पिलाने वालों के बारे में सुराग नहीं हासिल कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed