{"_id":"5929da824f1c1b99445368a0","slug":"replacement-of-slap-taken-from-the-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से लिया थप्पड़ का बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली से लिया थप्पड़ का बदला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 28 May 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता रामचंद्र पासी को ट्रांसपोर्ट नगर में गोली मारने की साजिश उनके सगे ममेरे भाई श्यामबाबू पासी उर्फ धोनी ने रची थी। क्रिकेटर धोनी के फैन श्यामबाबू ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए यह वारदात कराई। इरादा तो जान से मारने का था, लेकिन एक गोली मिस हो गई। पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद करने के साथ ही श्यामबाबू को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर पूछताछ की और जेल भेज दिया। इस घटना में शामिल बाकी तीन अपराधियों की तलाश की जा रही है।
तिल्हापुर निवासी सपा नेता रामचंद्र पासी को सोमवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर में उनके निर्माणाधीन मकान के सामने गोली मारी गई, जब वह सफारी गाड़ी में बैठ रहे थे। घायल रामचंद्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस वारदात में रामचंद्र के ममेरे भाई कोटिया गांव सराय अकिल, कौशाम्बी निवासी श्यामबाबू उर्फ धोनी को उसके साथी नसीरपुर पिपरी गांव के रामदेव उर्फ बाबा के साथ गिरफ्तार कर लिया। रामदेव के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अपाचे और तमंचा, खोखा, मिस गोली मिली। पूछताछ में पता चला कि धोनी की मां कोटिया की ग्राम प्रधान हैं। धोनी की तरह चेहरा-मोहरा और क्रिकेट खेलने के शौकीन होने की वजह से दोस्त उसे धोनी पुकारने लगे थे।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पैसे कमाने के लिए करीब डेढ़ साल पहले अपने फुफेरे भाइयों गिरीश पासी और रामचंद्र पासी की तरह बालू ठेकेदारी करने लगा था। उसी दौरान रुसहाई घाट पर गिरीश ने एक रोज उसे थप्पड़ मारे और गालियां दीं। गालियों के विरोध पर और भी गालियां दीं। उसने तिल्हापुर जाकर छोटे फुफेरे भाई रामचंद्र से शिकायत की मगर गिरीश ने उनके सामने भी गालियां दीं तो रामचंद्र ने बंदूक तानकर धमकाया और भगा दिया। तब उसने बदला लेने की ठानी।
विज्ञापन
धोनी ने पिपरी के बूंदा गांव के राजकुमार पासी से मिलकर रामचंद्र को मारने की बात कही। कहा-काम हो जाए तो पांच-छह लाख रुपये खर्च कर देगा। रामचंद्र ने नसीरपुर के रामदेव, सैदपुर करेली के धर्मेंद्र उर्फ गेंडा, सचिन प्रजापति से बात की। पल्सर और अपाचे बाइक तथा तमंचे का इंतजाम हुआ। घटना से दो दिन पहले 20 मई को घटनास्थल की रेकी की। 22 मई को दो बाइक पर धर्मेंद्र, सचिन, राजकुमार और रामदेव टीपी नगर में रामचंद्र की टोह लेने लगे। वह घर से निकले तो पल्सर सवार धर्मेंद्र और सचिन ने हमला किया। एक गोली लगी जबकि दूसरी मिस हो गई। रामचंद्र बच गए। पुलिस अब धर्मेंद्र, सचिन, राजकुमार को खोज रही है।