{"_id":"58b1de244f1c1b701cb262e0","slug":"rape-of-teenager-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" किशोरी से सामूहिक दुराचार में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से सामूहिक दुराचार में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया गया। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गैंगरेप और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि 14 वर्षीय एक किशोरी 17 फरवरी की शाम शौच के लिए घर से निकली थी। गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को दबोच लिया और सामूहिक दुराचार किया। युवकों ने किशोरी को धमकाया कि किसी को बताया तो पूरे परिवार का सफाया कर दिया जाएगा।
डर के मारे किशोरी ने घर में कुछ नहीं बताया। लेकिन उसकी हालत दिनों दिन बिगड़ती देख परिजनों ने उससे पूछ ताछ की तो किशोरी ने रोते हुए सारी हकीकत बताई। किशोरी की बात सुन कर परिजनाें के होश उड़ गए। शनिवार को पुत्री को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला दो समुदाय के बीच का होने से पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो चुके हैं।
थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में स्थित तेलिया तालाब पर लगे महाशिवरात्रि के मेले में महिलाओं से छेड़खानी की गई थी। वहीं विरोध करने पर उनकी पिटाई करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महमदपुर घीनपुर निवासी बाबू लाल का आरोप है कि उनके घर की महिलाएं पूजन के लिए महाशिव रात्रि के मेले में गईं थीं। वहां पर उनके साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर महिलाओं को पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बाबू लाल की तहरीर पर राधेश्याम, जितेंद्र कुमार, कमलेश कुमार और चंदन के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।