फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rape in hospital

रेप पीड़िता से अस्पताल में बेरहमी की जांच शुरू

Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
rape in hospital
महिला से गैंगरेप
 अतरसुइया इलाके की 13 साल की दिव्यांग रेप पीड़िता और उसके परिजनों से डफरिन अस्पताल में बदसलूकी की आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद एडी स्वास्थ्य ने अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद प्रमुख अधीक्षक ने दो महिला डॉक्टरों की टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


अतरसुइया इलाके में मंगलवार को रेप पीड़िता दिव्यांग बालिका को लेकर अतरसुइया पुलिस डफरिन अस्पताल पहुंची थी। पीड़िता को आठ टांके लगे। अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने अमानवीय व्यवहार किया और पीड़िता के परिजनों को पुलिस के सामने धमकाया कि इसे यहां से ले जाओ, नहीं तो अस्पताल से बाहर फिंकवा देंगे। महिला डॉक्टर का संवदेनहीन रवैया देख अतरसुइया इंस्पेक्टर ने एसपी सिटी विपिन टाडा को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी ने सीएमओ से मामले की शिकायत की। सीएमओ के आदेश पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं डॉ.वीपी सिंह ने खबर को संज्ञान में लेकर डफरिन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीरजा बाला से रिपोर्ट मांगी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीरजा बाला ने एडी हेल्थ के आदेश पर जांच के लिए डॉ. मनीषा और डॉ. वंदना के नेतृत्व में दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी से तीन दिन में रिपोर्ट देगी। आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू होने से अस्पताल में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप पीड़िता से डफरिन अस्पताल में बदसलूकी के धमकाने के मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है। एसपी सिटी ने शुक्रवार को इस मामले की रिपोर्ट सीएमओ को दी। एसपी सिटी ने शिकायत में आरोपी महिला डॉक्टर का नाम नहीं दिया है। इससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठते हैं कि आखिर पुलिस ने महिला डॉक्टर का नाम क्यों हटाया। एसपी सिटी विपिन टाडा का कहना है कि सीएमओ से शिकायत की है। महिला डॉक्टर का नाम नहीं पता चला था। जांच में खुद ही नाम सामने आ जाएगा। वहीं डफरिन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीरजा बाला का कहना है कि किसने बदसलूकी की है। यह जांच में सामने आएगा।


डफरिन अस्पताल में दिव्यांग रेप पीड़िता किशोरी से संवेदनहीन बर्ताव को डीएम संजय कुमार ने गंभीर मामला माना है। उन्होंने प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश किया है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने एडीएम सिटी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। एडीएम पुनीत शुक्ला शुक्रवार को डफरिन अस्पताल जांच के लिए पहुंचे भी। उन्होंने कर्मचारियों और डॉक्टरों से मामले की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed