फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rape in allahabad

किशोरी को अगवा कर दुराचार

Mon, 08 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
rape in allahabad
फूलपुर/प्रतापपुर (इलाहाबाद)। सराय ममरेज थाना क्षेत्र में रविवार शाम दलित किशोरी को अगवा करने के बाद रेप किया गया। किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ शाम को शौच के लिए निकली थी। चचेरी बहन के शोर मचाने पर ग्रामीण तो जुटे लेकिन आरोपी भाग निकला। किशोरी की मां ने सोमवार को सराय ममरेज थाने मेें रेप की एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है और आरोपी की तलाश में दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।
रेप का आरोप सराय ममरेज के झारी गांव के गुड्डू सिंह पर लगा है। शाम को 13 वर्षीय किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ शौच के लिए गई थी तो गुड्डू रास्ते में आ गया।
विज्ञापन


आरोप है कि छोटी बहन को धक्का देकर उसने गिरा दिया और 13 वर्षीय किशोरी को उठाकर पास के ही खेत में चला गया। आसपास सन्नाटा था। छोटी चचेरी बहन मदद के लिए दौड़ी। वह गांव तक पहुंची और शोर मचाया तो लोग जुट गए। ग्रामीण जब तक खेत में पहुंचते गुड्डू भाग चुका था। बेसुध किशोरी को परिजन पहले घर लेकर आए। रात में ग्र्र्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने गुड्डू के खिलाफ रेप, अगवा करने, एससी-एसटी तथा पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी गुड्डू गांव में ही खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed