{"_id":"5bd21cb5bdec2227656232a9","slug":"rakhi-singh-could-not-save-the-chair-by-just-two-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती में सेंधमारी की कोशिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही भर्ती में सेंधमारी की कोशिश, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 में सेंधमारी की कोशिश को नाकाम करते हुए एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए ड्यूटी कर रहे बायोमीट्रिक अटेंडेंस मशीन ऑपरेटर और उसकी मदद करने के आरोप में दो कक्ष निरीक्षकों को पकड़ा गया है। मामले में दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सिपाही भर्ती परीक्षा 25 के साथ ही 26 अक्तूबर को भी होनी है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 35 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में नकलमाफिया किसी तरह का खेल नहीं कर सकें, इसके लिए एसटीएफ सक्रिय थी।
इसी दौरान सर्विलांस से मिले इनपुट के आधार पर इंस्पेक्टर अतुल सिंंह के नेतृत्व में टीम ने करेली स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज केंद्र में छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि कक्ष संख्या 16 व 17 में बतौर बायोमीट्रिक अटेंडेंस मशीन ऑपरेटर तैनात व्यक्ति फर्जीवाड़ा कर किसी और के स्थान पर ड्यूटी दे रहा है। एसटीएफ की गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना नाम महेंद्र सिंह पुत्र जगतपाल सिंह निवासी बाकरगंज थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी बताया। उसने बताया कि वह दिवाकर साहू पुत्र पारसनाथ साहू, निवासी जनुआडीह कला गोरिगो थाना फूलपूर के स्थान पर ड्यूटी कर रहा है।
इसके लिए उसने अपनी फोटो लगाकर दिवाकर का जाली आधार बनवाया था। इस काम में कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र पटेल पुत्र हीरामणि पटेल निवासी फूलपुर और पवन कुमार पांडेय पुत्र रमापति पांडेय निवासी कच्ची सड़क दारागंज ने उसकी मदद की। दीपेंद्र ने जहां कच्ची सड़क दारागंज स्थित गुलाब स्टूडियो से जाली आधार कार्ड बनवाकर दिया वहीं, पवन ने ड्यूटी लगवाने में उसकी मदद की। एसटीएफ ने तीनों को हिरासत में लेकर करेली पुलिस को सौंप दिया। डिप्टी एसपी नवेेंदु सिंह ने बताया कि मामले में स्टूडियो मालिक गुलाब व दिवाकर साहू की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर करेली अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहारनपुर में एक युवक जरूर पकड़ा गया है जो साल्वर के रूप में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए बैठा था। सहारनपुर पुलिस स्थानीय स्तर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।