फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raiding illegal mining

अवैध खनन रोकने को छापेमारी

Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Raiding illegal mining
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिलिका सैंड तथा बालू के अवैध खनन के बारे में अमर उजाला की खबरों को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। मेजा में निरीक्षण के बाद शंकरगढ़ और लालापुर में दस्ते ने छापा मारा तो अवैध खनन वाले स्थानों और वाशिंग प्लांट में भगदड़ मच गई। पुलिस से नोटिस मिलने के बाद कुछ वाशिंग प्लांट बंद भी कर दिए गए थे। देेर रात तक लालापुर में प्रशासनिक टीम जेसीबी से अवैध खनन घाटों को उखाड़कर बंद कराने में जुटी थी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पिछले दिनों सिलिका सैंड के अवैध खनन और वाशिंग प्लांट संचालन की खबर छापी थी जिसके बाद डीएम और एसएसपी ने कार्रवाई के लिए एडीएम और एसपी यमुनापार की टीम गठित कर चार दिन में रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही शंकरगढ़ थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने 42 वाशिंग प्लांट संचालकों को नोटिस भेजकर तीन दिन में वैध कागजात थाने में आकर दिखाने वरना कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में ‘सख्ती का नहीं असर, एक परमिट पर 10 खनन’शीर्षक से खबर छपने पर अधिकारियों ने टीम को कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे एडीएम (प्रशासन) महेंद्र राय और एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी खनन विभाग के सर्वेयर के साथ पहले मेजा में परानीपुर घाट पहुंचे। वहां खनन का निरीक्षण करने के वे एसडीएम बारा अर्पित गुप्ता, तहसीलदार अभिनव पाठक, सीओ बारा रत्नेश्वर सिंह और शंकरगढ़ पुलिस के साथ गढ़वा के जंगल में अवैध वाशिंग प्लांट पहुंचे। अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस का नोटिस मिलने पर ज्यादातर वाशिंग प्लांट को मिट्टी से ढककर संचालक भाग गए थे। शुक्रवार को टीम पहुंची तो बाकी वाशिग प्लांट संचालक भी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वाशिंग प्लांटों के निरीक्षण के बाद एडीएम और एसपी यमुनापार समेत पूरा अमला यमुना किनारे चल रहे अवैध घाटों की तरफ पहुंचा तो भगदड़ मच गई। अवैध खनन में लगे ठेकेदार और उनके गुर्गे गाड़ियां छोड़कर पैदल ही भाग गए। पुलिस-प्रशासनिक दस्ते ने लालापुर में भी नौढ़िया तरहार, मझियारी समेत आधा दर्जन अवैध घाटों पर छापा मारा। बालू खनन में जुटे लोग भाग गए। दस्ते ने जेसीबी से आधा दर्जन अवैध घाटों को तोड़ दिया ताकि वहां खनन नहीं हो सके। हालांकि प्रशासनिक दल को इन घाटों पर ट्रक या ट्रैक्टर नहीं मिले, जिससे यह शक है कि खनन में जुटे लोगों को छोपमारी की भनक लग गई थी। एडीएम और एसपी यमुनापार ने लालापुर थानाध्यक्ष को चेतावनी दी कि आइंदा यमुना में बिना परमिट के बालू खनन नहीं होने पाए वरना उन पर भी कार्रवाई होगी।


अमर उजाला की खबर पर मची हलचल के बीच पुलिस-प्रशासन ने शंकरगढ़ और लालापुर में सिलिका सैंड तथा बालू के अवैध खनन पर तो कार्रवाई की लेकिन घूरपुर में खनिज बैरियर और पास में ही पुलिस की भी अवैध वसूली जारी है। बैरियर पर खनिज विभाग की तरफ से लगाए गए लोग बालू लदे ट्रकों-ट्रैक्टरों से उगाही करते हैं जबकि कुछ दूरी पर घूरपुर थाने के सिपाही धन वसूली करते हैं। पुलिसवाले हर ट्रक से पांच सौ से एक हजार रुपये लेते है। रोज सैकड़ों ट्रक बालू लादकर  घूरपुर इलाके से गुजरते हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि वह टीम बनाकर औचक छापेमारी कराकर धन उगाही करते पुलिसवालों को पकड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed