{"_id":"5d1719eb8ebc3e3c8e6ac04d","slug":"prayagraj-college-employee-shot-deat-within-college-fifth-incident-of-murder-in-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, दो महीने में पांचवी वारदात से इलाके में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कॉलेज में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, दो महीने में पांचवी वारदात से इलाके में हड़कंप
Sat, 29 Jun 2019 01:27 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में घुसकर कर्मचारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक और हत्या से सोरांव फिर दहल उठा। यहां स्थित रामलखन महाविद्यालय के भीतर ही चतुर्थश्रेणी कर्मचारी योगेश यादव(36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप साथी कर्मचारी पर है जो घटना के बाद से गायब है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
थरवई, इस्माइलगंज का रहने वाला योगेश पुत्र परमानंद यादव सरायबाहर गांव स्थित रामलखन महाविद्यालय में छह साल से बतौर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी काम करता था। गर्मी की छुट्टी के बाद एक दिन पहले ही कॉलेज खुला और यहां साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ। रोज की तरह कॉलेज पहुंचकर शनिवार सुबह भी वह कामकाज में जुट गया। 9.45 बजे के करीब जब वह लाइब्रेरी में था तभी गोली अचानक गोली चली। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ा था।
गोली उसके सिर में लगी थी और मौके पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। कॉलेज में हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सोरांव पुलिस के साथ ही सीओ व एसपी गंगापार भी पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि घटना के बाद से कॉलेज में ही तैनात एक अन्य चतुर्थश्रेणी कर्मचारी रामबाबू उर्फ मझारी गायब है जो घटना के वक्त घटनास्थल पर मौजूद था। ऐसे में आशंका जताई गई कि हत्या उसने ही की। उधर तब तक सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन वह किसी तरह के विवाद की जानकारी से इंकार करते रहे। भाई बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उसके पकड़े जाने के बाद ही वारदात की वजह साफ हो सकेगी।
नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी गंगापार