फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police of other states in search of Asir's brother Ashraf

अतीक के भाई अशरफ की तलाश में दूसरे राज्यों की पुलिस लगी

Fri, 07 Jul 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Jul 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police of other states in search of Asir's brother Ashraf
atiq ahmed
माफिया अतीक अहमद के भाई एवं पूर्व विधायक अशरफ की तलाश में इलाहाबाद पुलिस ने दूसरे प्रातों की पुलिस से भी संपर्क साधा है। प्रदेश स्तर पर बने इंटर स्टेट प्रकोष्ठ के माध्यम से मदद मांगी जा रही है। स्थानीय स्तर पर मिलीं खुफिया रिपोर्ट के आधार पर उसकी तलाशी में  महाराष्ट्र खासतौर से मुंबई, गुजरात पश्चिम बंगाल (कोलकता), बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली पुलिस से मदद मांगी है। इन स्थानों की पुलिस को अशरफ के फोटो, ब्लड ग्रुप तथा अन्य डिटेल भेज दी गई है। जिनके आधार पर पता लगाने को कहा गया है। आज भी इलाहाबाद, कौशांबी, प्रतापगढ़, लखनऊ सहित कई शहरों में उसकी तलाश के लिए छापामारी की गई।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या के आरोपी अशरफ की जमानत खारिज करने के लिए होईकोर्ट में एप्लीकेशन लगी हुई है। जिस पर 11 जुलाई को सुनवाई होनी है। इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने अशरफ की पेशी के लिए समन जारी किया गया था। जिसे एसएसपी इलाहाबाद को तामील कराने के निर्देश दिए थे। उसके घर पर कई बार थाना धूमनगंज की पुलिस गई थी लेकिन वह नहीं मिला। घर पर उसके न मिलने की स्थिति में थाना धूमनगंज पुलिस ने उसके घर पर समन चस्पा कर दिया था। पेशी के बारे में हाईकोर्ट का आदेश होने के कारण इस मामले में पुलिस गंभीर है। उसके अधिकांश परिजन और रिश्तेदारों के यहां इलाहाबाद पुलिस ने दूसरे शहरों में भी पड़ताल करा ली है।
विज्ञापन


अशरफ के सभी नंबर स्विच आफ हो गए हैं। ऐसे में उसके परिजनों के नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखा है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार अशरफ परिजनों से नए नंबर पर बात कर रहा है। खुफिया सूत्रों ने यह भी जानकारी दी थी कि वह दूसरे स्थानों पर कुछ दिन के लिए ठिकाना बना रहा है। जहां का पता चल जाता है, वहां से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो जाता है। इसीलिए उसके बारे में सात राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा गया है। उसका फोटो, ब्लड ग्रुप तथा अन्य जानकारियां दूसरे राज्यों की पुलिस को भेजी हैं। जिससे कि उसकी आसानी से पहचान कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed