फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police looted from bullion trader, said suspect

सराफा कारोबारी से लूट, पुलिस ने कहा संदिग्ध

Wed, 18 Oct 2017 01:29 AM IST
इलाहाबाद, अमर उजाला
इलाहाबाद, अमर उजाला Updated Wed, 18 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार इलाके के नारीबारी में मंगलवार को धनतेरस की शाम एक कारोबारी ने 25 लाख रुपये का सोना और नगदी लूटने की खबर देकर पुलिस के होश उड़ा दिए। उसने कहा कि दुकान से घर लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने रोका और गहने लूट लिए। बदमाश रीवा की तरफ भाग गए। मगर शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। किसी ने भी वारदात की तस्दीक नहीं की। ऐसे में पुलिस ने घटना को संदिग्ध माना है।
विज्ञापन

चाकघाट में रहने वाले अनंत कुमार सोनी उर्फ बबलू ने नारीबारी में आभूषणों की दुकान खोल रखी है। उसने पुलिस से कहा कि धनतेरस पर दिन भर बिक्री के बाद देर शाम वह बेटे सूरज के साथ बाइक पर घर के लिए रवाना हुआ। उसने 800 ग्राम सोना और बिक्री के पैसे बैग में रखे थे। चाकघाट की तरफ जाते समय रास्ते में सफेद अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका फिर बाइक से गिराकर बैग छीनने लगे। बेटे सूरज सोनी ने बैग खेत में फेंक दिया लेकिन एक बदमाश ने बैग खेत में जाकर उठा लिया। फिर तीनों बदमाश बैग लेकर अपाचे पर फरार हो गए। अनंत ने हल्ला किया तो खबर पाकर शंकरगढ़ थाने की पुलिस वहां पहुंची। थानाध्यक्ष अमित मिश्र के मुताबिक, जिस सड़क पर घटना बताई गई है, उस वक्त वहां जाम की नौबत थी। ऐसे में इस तरह से की लूट की वारदात संभव नहीं है। आसपास के लोगों से पूछा गया तो उन्हें ऐसी किसी घटना का पता ही नहीं था। पता चला है कि अनंत ने बहुत से लोगों को रकम उधार देकर गहने गिरवी रखे हैं। लूटा गया गहना भी गिरवी वाला बताया गया है। इससे भी घटना की विश्वसनीयता संदिग्ध है। पुलिस ने पिता-पुत्र से देर रात तक इस बारे मेें पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed