फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police caught the fleeing miscreants youth Agwakr

युवक को अगवाकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 30 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police caught the fleeing miscreants youth Agwakr
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
यमुनापार के मेजा इलाके से बुधवार रात लगभग दस बजे युवक को अगवाकर बाइक से भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। बदमाशों का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस पकड़े गए बदमाश और छुड़ाए गए युवक को लेकर मेजा थाने पहुंची। पूछताछ के बाद फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


मेजा के छतवा गांव का एक युवक विधायक (25) बुधवार रात घर के बाहर मौजूद था। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए। दोनों ने विधायक की कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक पर बैठा लिया और रामनगर की ओर भागे। युवक को अगवा होते देख गांव के लोगों ने पैदल ही काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। मामले की सूचना सिरसा पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी को दी गई। चौकी प्रभारी ने सिपाहियों के साथ बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


रामनगर के पास से पुलिस ने दौड़ाकर एक अपहरणकर्ता जितेंद्र बिंद को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। विधायक ने बताया कि वह दोनों पिछले 15 दिन से गांव में रात के समय आते थे। तीन दिन पहले उसने अजनबी युवकों को इस तरह गांव में आने पर टोका था। इसी खुन्नस में आशंका है कि उसका अपहरण बदमाशों ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed