फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petition for the investigation of Ijjantnagar police encounter

बरेली में इज्जतनगर पुलिस एनकाउंटर की जांच के लिए याचिका

Sat, 08 Jun 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Petition for the investigation of Ijjantnagar police encounter
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में दो युवकों अशोक और कपिल को मारे जाने की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पूछा है कि याची की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की। याचिका की सुनवाई 17 जुलाई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र तथा न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की खंडपीठ ने सुरेंद्र सिंह की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


याची का कहना है कि संभल के इचवड़ा दीगर गांव के अशोक और कपिल को बरेली पुलिस छह जनवरी 19 को साढ़े तीन बजे शाम पकड़ कर ले गई। दूसरे दिन सात जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में दोनों के मारे जाने की खबर मिली। पुलिस के अनुसार पांच बाइक सवारों ने ऑटो रिक्शा पर जा रहे एक व्यवसायी को फायर कर घायल करते हुए 15 लाख लूट लिए थे।
विज्ञापन


व्यापारी की सूचना पर पुलिस पार्टी ने पीछा किया और गन्ने के खेत में मुठभेड़ हुई। तीन भाग गए, जबकि दो की पुलिस की गोली से मौत हो गई। याची ने फर्जी मुठभेड़ की शिकायत एसएसपी से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस डकैती के केस की विवेचना कर रही है। याची ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed