तोता गुट के युवक पर हमला, चलीं गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के कसारी-मसारी गांव में दो गुटों की खूनी दुश्मनी में बुधवार रात फिर टकराव हो गया। कसारी-मसारी में तोता गुट के रुस्तम को रास्ते में रोककर पीटा और असलहा सटाकर धमकाया गया। चीख-पुकार मची तो दोनों तरफ के लोगों ने हवाई फायरिंग की।
कसारी-मसारी में हाजी इस्लाम और अंसार बाबा के परिवार में दुश्मनी बनी है। दोनों परिवार में कई कत्ल हो चुके हैं। पिछले महीने हाजी इस्लाम गुट के लुकमान को कालिंदीपुरम में गाड़ी में खींचकर पीटने के आरोप में दिवंगत अंसार बाबा के बेटे इम्तियाज उर्फ तोता तथा आसिफ उर्फ दुरार्नी को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वे दोनों अभी जेल में है। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे दुर्रानी का भांजा रुस्तम कहीं जा रहा था तभी आरोप है कि हाजी इस्लाम के परिवार के लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।
हल्ला मचा तो दोनों तरफ के लोगों ने जुटकर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से खलबली मच गई। खबर पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस पहुंची। हाजी इस्लाम और उनके बेटों फरहान, कामरान समेत पांच लोगों के खिलाफ धूमनगंमज थाने में तहरीर दी गई है। चौकी प्रभारी राजरूपपुर आलोक यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।