फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NTPC's work, death

एनटीपीसी के मजूदर की मौत, चक्काजाम

Sat, 23 Jun 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
NTPC's work, death
demo pic
बदमाशों की पिटाई से जख्मी एनटीपीसी के मजदूर की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। जब कि साथी अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार की रात कंपनी से घर लौटते समय बदमाशों ने छिनैती करने के बाद बेरहमी से पीट दिया था। मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मुआवजे के साथ पत्नी को नौकरी, बच्चों की पढ़ाई पर अडे़ परिजनों को एसडीएम व सीओ ने समझाकर शांत कराया। इस दौरान दो घंटे सड़क पर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बैशन का पुरवा गांव निवासी श्रीराज (32) पुत्र जमुना प्रसाद प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की करीब नौ बजे वह कंपनी से साथी श्याम बिहारी के साथ घर लौट रहा था। रैपटना गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मजदूरों की पिटाई करते हुए 25 हजार नगदी व मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की शाम मजदूर श्रीराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब कि साथी श्याम बिहारी अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। मजदूर की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पावर प्लांट के सामने बांदा मार्ग पर शव रख परिजनों ने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन 10 लाख रुपये मुआवजे के साथ पत्नी अनीता को नौकरी, बेटे सौरभ व शुभम को नि:शुल्क शिक्षा दिलाए जाने की मांग पर अड़ गए। अफसरों ने उग्र लोगों को किसी तरह समझाते हुए शांत कराया। एसडीएम बारा दयाशंकर पाठक ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।  हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजन व ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। मजदूर की मौत की परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैशन का पुरवा गांव के मजदूर श्रीराज की मौत के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है। चर्चा है कि युवक कंपनी के एक ठेकेदार के साथ काम करता था। इस दौरान वह यूनियन बाजी भी करने लगा था। जिसे लेकर कुछ लोग उससे नाराज चल रहे थे। श्रीराज पर हमला कहीं नेतागीरी के चक्कर में तो नहीं किया गया है। हालांकि इस बावत परिजन अभी खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed