{"_id":"58deb15f4f1c1b174063dd64","slug":"now-the-turn-of-the-eighth-after-udaybhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयभान के बाद अब अतीक की बारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदयभान के बाद अब अतीक की बारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी। सेंट्रल जेल नैनी से अब पूर्व सांसद अतीक अहमद को देवरिया जेल भेजा जाएगा। शासन स्तर से स्थानांतरण की खबर आने से अतीक के समर्थकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि शुक्रवार देरशाम तक अतीक को नैनी जेल से देवरिया रवाना नहीं किया गया था।
विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और पूर्व एमएलसी सूरज भान करवरिया को मिर्जापुर जेल रवाना किया गया था। इसके बाद मालवीय सदन में पूर्व सांसद अतीक को रखा गया। चुनाव का परिणाम आने के पहले अतीक की हनक जेल प्रशासन के अफसरों के सिर चढ़कर बोलती रही। कई बार जेल के अंदर से अतीक और अफसरों के विवाद की बात छनकर बाहर आई। अतीक की करतूतों को लेकर भेजी गई रिपोर्ट का असर माना जा रहा है कि अब अतीक को देवरिया जेल शिफ्ट किया जाएगा। अतीक अभी शुआट्स में हुए हमले के मामले में जेल में निरुद्ध चल रहे हैं। मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक केदारनाथ का कहना है कि अभी उनके पास अतीक के जेल स्थानांतरण कोई पत्र नहीं आया है। निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।