फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nine million theft from teacher's house in one and a half hours

डेढ़ घंटे में शिक्षिका के घर से नौ लाख की चोरी

Tue, 11 Sep 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 11 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nine million theft from teacher's house in one and a half hours
वारदात
क्षेत्र के लेबर कालोनी में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक शिक्षिका के मकान में घुसकर नकदी समेत तकरीबन नौ लाख के सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक से डेढ़ घंटे के बीच में इतनी बड़ी चोरी की घटना सुनकर पुलिस भी भौचक्की रह गई। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई। अब तक की जांच में पुलिस को शक है कि इस चोरी में किसी करीबी का ही हाथ है, जो कि परिवार वालों के घर से निकलने से लेकर लौटने तक की समयावधि जानता ही था। साथ ही उसे घर की पूरी भौगोलिक स्थिति भी मालूम थे।
विज्ञापन


लेबर कालोनी निवासी सुरेश दत्त पांडेय एक प्राइवेट कंपनी में बाराबंकी में काम करते हैं। उनका परिवार यहां रहता है। उनकी पत्नी सच्ची पांडेय अपने नाती अदम्य के साथ सोमवार को घर में थीं। उनकी बड़ी बेटी प्रियंका प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं और छोटी बेटी जया पांडेय सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। दोनों बेटियां सोमवार को सुबह स्कूल गईं थीं। दोपहर में करीब 12 बजे सच्ची पांडेय अपने मकान से चार मकान छोड़कर पांचवे घर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां चली गईं। डेढ़ बजे के करीब उनकी बड़ी बेटा का अदम्य स्कूल से लौटा तो देखा मेन गेट खुला था। उसके पीछे प्रियंका की छोटी बहन जया आई तो मां को तलाशने लगी। सच्ची पांडेय जब घर लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा देख दंग रह गईं। हड़बड़ाकर बेटी व नाती के साथ अंदर गईं तो अंदर के भी दो कमरों का ताला टूटा था। कमरों में रखी आलमारी का लाकर तोड़ दिया गया था। उसमें रखे करीब 30 हजार रुपये नकद, दोनों बेटियों और मां के सोने चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान गायब थे। हैरानी की बात यह है कि दिनदहाडे़ एक मकान के तीन-तीन ताले तोड़े गए थे। सुरेश दत्त के भांजे सोनू तिवारी ने बताया कि डेढ़ घंटे में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इंस्पेक्टर नैनी पीके मिश्रा ने बताया कि चोरी में किसी करीबी का हाथ लग रहा है। फोरेंसिक टीम व खोजी कुत्ता बुलाकर जांच कराई गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चोर गिरोह इस घर की रेकी पहले से करते रहे। मौका मिला तो वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार का आरोप है कि घर के सामने बस्ती का अभिमन्यु शाखा पार्क है। जहां रात में नशेड़ी अपराधी युवक जमा होते हैं, इन लोगों ने ही चोरी की होगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के शंकर ढाल के समीप मीराजपुर हाइवे पर सोमवार रात अचानक गाय सामने आ जाने पर डाक विभाग की एक पार्सल वैन अनियंत्रित पलट गई। जिसकी जद में आकर दो गाय दब गईं। दोनों को घायलावस्था में पशु चिकित्सालय भेजवा दिया गया। वैन पलटते ही चालक व उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग निकला। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने गाड़ी के नीचे दबी गाय को किसी तरह से बाहर निकाला। गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके इलाज के लिए तत्काल चिकित्सक बुलाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मीरजापुर मार्ग पर जाने वाला मार्ग बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से पोस्टल वैन को किनारे कराकर यातायात शुरू कराया। इंस्पेक्टर नैनी पीके मिश्रा ने बताया कि दो गाय घायल हुईं थी, उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed