{"_id":"b0c6d0684899f68002a9a7fc25c9d35d","slug":"nandi-s-neighbors-caught-by-the-police-the-mayor-went-to-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी के पड़ोसी को पुलिस ने पकड़ा, मेयर पहुंची थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंदी के पड़ोसी को पुलिस ने पकड़ा, मेयर पहुंची थाने
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कारोबारी भाइयों पर हमले के मामले में पूर्वमंत्री नंद गोपाल गुप्ता के एक पड़ोसी को मंगलवार शाम कीडगंज पुलिस पकड़ लाई। पुलिस ने कारोबारी भाइयों पर हमले की फुटेज देखने के बाद उसे पकड़ा। इधर गिरफ्तारी से नाराज मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी कीडगंज थाने पहुंच गई। वह थाने पर देर रात तक मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज कराने और दुकानदार को छुड़ाने के लिए बैठी रहीं।
कीडगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद नंदी के पड़ोसी गुड्डू कनौजिया को पकड़ा। गुड्डू की लक्ष्मण मार्केट के पास कबाब पराठा की दुकान है। यह पता चलने पर मेयर अपने समर्थकों संग कीडगंज थाने पहुंचीं। मेयर का आरोप था कि गुड्डू केवल बाहर मौजूद था। उसे केवल फुटेज में नजर आने पर जबरन पुलिस उठा लाई। मेयर का आरोप था कि नंदी के मौसेरे भाई कमल किशोर के साथ मारपीट की अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है। आरोप लगाया कि कीडगंज पुलिस बेगुनाह लोगों को इस मामले में परेशान करने के लिए पकड़ रही है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि कारोबारी भाइयों पर हमले के मामले में एक युवक को लाया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।