फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal contractor shot dead

नगर निगम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal contractor shot dead
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कैंट इलाके में गुरुवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे नगर निगम के ठेकेदार पंकज पोरवाल (45) की गोली मारक र हत्या कर दी गई। पत्नी और परिजन एसआरएन अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। किसी ने 100 नंबर पर फोन कर चौफटका फार्म हाउस के जंगल में हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां बाइक भी पड़ी मिली।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पंकज एक अन्य ठेकेदार के साथ मिलकर नगर निगम में सुलभ शौचालयों के निर्माण का ठेका लेते थे। रोजाना रात करीब आठ बजे तक घर आ जाते थे। पंकज परिवार में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई अंजुल पोरवाल बिशप जार्ज स्कूल में टीचर हैं। सबसे छोटे भाई शशांक पोरवाल दिल्ली में इंजीनियर हैं। इस समय मां दिल्ली में छोटे बेटे के साथ हैं। दो बहनों में एक गोरखपुर में टीचर हैं और दूसरी फीरोजाबाद में रहती हैं। मृतक के दो बेटे में अक्षर (11) और नयन नौ साल का है। परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। ऐसे में हत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि जेब से 12 हजार रुपये, मोबाइल और पैन कार्ड मिला है। मोबाइल की फोन बुक से घर का नंबर डायल कि या तो उनकी पत्नी अल्का पोरवाल (40) ने फोन रिसीव किया। पत्नी अल्का का कहना है कि फोन उनके पति पंकज पोरवाल का है और करेली केे आदर्श नगर भावापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि पंकज बाइक से कहीं जा रहे थे। पीछे से हमलावर भी बाइक पर थे और उन्होंने पास में आकर पंकज की बाईं कनपटी के नीचे तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली कनपटी से होकर हाथ से निकल गई। उसी वक्त पंकज बाइक सहित जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि गोली किसने और क्यों मारी, इसके पीछे क्या कारण हैं, इस बारे में जानकारी की जा रही है। मोबाइल को जब्त कर लिया गया है, जिसके आधार पर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। मृतक ठेकेदार की पत्नी तथा परिजनों से भी हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि ठेकेदार की किसी से दुश्मनी के कारण गोली मारकर हत्या की गई है या फिर कोई और कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed