फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother of the teenager, raped eight months ago

किशोरी बनी मां, आठ माह पूर्व हुआ था रेप

Sun, 08 Jul 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother of the teenager, raped eight months ago
rape - फोटो : Demo
शुक्रवार सायंकाल सोरांव इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी द्वारा एक बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घर पर जन्म देने के बाद जब जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी सोरांव ले आए। जहां डाक्टरों ने किशोरी तथा बच्चे की हालत गंभीर देख, उपचार के लिए  परिजन संग डॉक्टरों ने डफरिन अस्पताल के लिए रेफर कर दिए।  फिलहाल मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज चुकी है। किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद गांव में खलबली मची हुई है। वहीं अस्पताल में किशोरी तथा बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरोपी ने किशोरी के साथ घटना को आठ माह पूर्व ही अंजाम दिया था।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, अगर ऐसी घटना है, तो विवेचना कर आरोपितों पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
जितेंद्र गिरी, सीओ सोरांव,

घटना मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। अगर जांचोपरांत कोई धारा बनेगी, तो निश्चित ही धारा बढ़ाई जाएगी।
सुरेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर, सोरांव,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed