फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monk arrested in attempted abduction of two children

दो बच्चों के अपहरण की कोशिश में साधु धराया

Fri, 28 Aug 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Monk arrested in attempted abduction of two children
इलाहाबाद। शहर में बृहस्पतिवार रात रामबाग रेलवे क्रासिंग और जीआईसी के बीच एक साधु ने दो मासूमों को खींचकर ले जाने की कोशिश की। साधु की इस हरकत से घबराए बच्चे किसी तरह हाथ छुडाकर भागे और रोने-चीखने लगे। लोगों ने रेलवे पटरी की तरफ भाग रहे उस साधु को दबोचा और कंट्रोल रूम को खबर दी। जार्जटाउन थाने की पुलिस ने साधु को हिरासत में लिया और बच्चों को भी उनकी मां संग थाने ले जाकर तहरीर ली।
विज्ञापन


लाऊदर रोड पर जीआईसी के पास रहने वाला श्याम सुंदर शुक्ला गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की वजह से घर पर रहता है। उसकी पत्नी प्रेमा लोगों के घरों में काम कर पति और बच्चों के साथ गुजारा कर रही है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह घर में थी और उसके बच्चे आदित्य (4) और विजयलक्ष्मी (9) घर के बाहर खेल रहे थे। तभी एक साधु उन दोनों को हाथ पकड़कर रेलवे क्रासिंग की तरफ ले गया।
विज्ञापन


साधु उन्हें रेलवे लाइन की तरफ खींचने लगा तो वे घबरा गए। बच्चे किसी तरह उसके चंगुल से छूटे और रोते हुए घर की तरफ गए। उन्होंने मुहल्ले के लोगों को बताया। कई लोग फौरन उधर गए जिधर साधु भागा था। उसे घेरा तो वह भागने के चक्कर में एक गड्ढे में गिर गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया। खबर पाकर कोतवाली और जार्जटाउन थाने की पुलिस आ गई। साधु को गिरफ्तार कर दोनों बच्चो और उनकी मां प्रेमा को थाने ले जाया गया। प्रेमा से मिली तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया साधु ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने के लिए अजीब भाषा बोलता रहा। फिर उसने अपना नाम बाबा आनंद दास और पता पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जनपद बताया। वह यहां संगम क्षेत्र में भीख मांगता रहा है। रात में सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने भी उससे पूछताछ की। उसके पास एक थैला मिला जिसमें चिलम के अलावा कुछ सामान थे। उससे पूछा जा रहा है कि उसने बच्चों को क्यों खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed