फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millions of theft of wall cut into bullion shop

सराफा दुकान में दीवार काटकर लाखों की चोरी

Sat, 25 Mar 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Millions of theft of wall cut into bullion shop
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खुल्दाबाद में बुड्ढा ताजिया ढाल के समीप मस्जिद के नीचे ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर घुसे चोर लाखों के जेवरात उठा ले गए। चोर 9 किग्रा चांदी, सोने के जेवर ले गए हैं। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। चोरी क ी सूचना पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस, डॉग स्क्वॉयड और फील्ड यूनिट ने छानबीन की। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का चेहरा नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर भावा करेली निवासी मुख्तार अहमद की सना ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। गुरुवार रात वह ताला बंद कर चले गए। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे उनका भाई जुल्फकार दुकान खोलने पहुंचा। दुकान के अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। दुकान में पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। अंदर ज्वेलरी के शोकेस बिखरे पड़े थे और तिजोरी का ताला टूटा हुआ था। दुकान चोरी की खबर से इलाके में खलबली मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर खुल्दाबाद पुलिस पहुंची। पुलिस फुटेज में नजर आ रहे चोरों की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछाया है। दुकान में चोरी से मुख्तार अहमद काफी परेशान हैं। अभी कुछ ही महीने पहले उन्होंने दुकान खोली थी। चोरी क ी घटना कारोबार प्रभावित हो गया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद तुषार दत्त त्यागी के मुताबिक चोरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed