फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mari blood brothers shot inside the store , a blockade

दुकान के भीतर मारी सगे भाइयों को गोली, चक्काजाम

Tue, 30 Jun 2015 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Jun 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mari blood brothers shot inside the store , a blockade
इलाहाबाद। शहर के मुंडेरा बाजार में सोमवार रात फुटवियर शोरूम के मालिक आकाशदीप केसरवानी (40) और उनके भाई आशीष केसरवानी (35) को कई गोली मारी गई। उन दोनों पर जूतों के पैसों को लेकर हुए दुकान के भीतर घुसे बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियां धंसने से गंभीर घायल दोनों भाइयों को एसआरएन अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंचे नाराज व्यापारी नेताओं और स्थानीय कारोबारियों ने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। देर रात पुलिस अफसरों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उधर, पुलिस अफसरों के साथ कई व्यापारी नेता अस्पताल पहुंच गए। रात में घायल सगे भाइयों को एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान हो गई है। देर रात तक पुलिस छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन


सुलेमसराय में रहने वाले गुलाबचंद्र केसरवानी के पांच पुत्र हैं। उनमें चौथे नंबर के आकाशदीप (40) और आशीष केसरवानी (35) ने मुंडेरा बाजार में लक्ष्मी शू हाउस नाम से फुटवियर शॉप खोल रखी है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो लोगों ने दुक ान में आकर जूते देखे। उन्होंने करीब 36 हजार रुपये कीमत के नौ जोड़ी जूते पसंद किए। मगर वे तीन हजार रुपये देकर यह कहते हुए जाने लगे कि कुछ देर में घर से आकर बाकी पैसे दे देंगे। आकाश और आशीष ने मना करते हुए कहा कि वे जाकर पैसा लाएं तब जूते ले जा सकते हैं। इस पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। जूता खरीदारों में एक व्यक्ति ने आशीष को थप्पड़ मार दिया तो मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


इतने में उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। आकाश और आशीष के शरीर में गोलियां धंसी और वे गिरकर तड़पने लगे। गोलियां मारकर दोनों बदमाश बाहर निकले और पल्सर बाइक पर निकल भागे। गोलियां चलने पर वहां खलबली मच गई। आसपास के लोग और दुकानदार जुट गए। आशीष की पत्नी रुचि भी परिजनों के साथ पहुंच गई। दोनों भाइयों को फौरन एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में एसएसपी केएस इमैनुएल और एसपी सिटी राजेेश यादव भी एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद के साथ अस्पताल आ गए। बाद में आईजी जोन ब्रजभूषण शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष की जांघ और सीने के पास गोली धंस गई जबकि बड़े भाई आकाशदीप के पेट और पैर पर गोलियां धंसी। एसआरएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाई का बाग स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर, फुटवियर शॉप में लगे  सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पुलिस को गोली मारकर भागे बदमाशों का पता चल गया। वे धूमनगंज में ही मरियाडीह के रहने वाले हैं। बदमाशों की पल्सर बाइक का नंबर भी पुलिस को मिल गया। एसपी सिटी राजेश यादव का कहना है कि दोनों बदमाशों की शिनाख्त होने के बाद उनकी धरपकड़ की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed