{"_id":"6af56e7ffb4b3b0b560431a8","slug":"man-wanted-in-cattle-smuggling-case-with-a-50-000-bounty-on-his-head-arrested-in-kanpur-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गोवंश तस्करी मामले में फरार 50 हजार का इनामी कानपुर से गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज है एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : गोवंश तस्करी मामले में फरार 50 हजार का इनामी कानपुर से गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज है एफआईआर
Thu, 12 Nov 2026 01:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:15 PM IST
सार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोवंश तस्करी के गैंग सरगना रेहान को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार शाम कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। रेहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : ANI
विस्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोवंश तस्करी के गैंग सरगना रेहान को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार शाम कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। रेहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वह मूलरूप से कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के चमरूपुर का निवासी है। एसटीएफ के अनुसार, 7 मार्च 2024 को कोखराज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर पकड़ा था। उसमें 26 गोवंश लदे मिले थे। इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रेहान इस प्रकरण में भी वांछित था।
विज्ञापन
एसटीएफ की पूछताछ में रेहान ने बताया कि उसके और गैंग के सदस्यों पर कौशाम्बी, बांदा, वाराणसी और इटावा में कुल 13 प्राथमिकी दर्ज हैं। उस पर लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे हैं। कोखराज थाने में 12 मार्च 2026 को गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ प्रभारी जेपी राय ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कानपुर में छिपकर रह रहा था। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कौशांबी पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन